Browsing: Dindo Police Station

बलरामपुर जिले में दूसरे राज्य से अवैध रूप से धान लाने की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। मुखबिर की सूचना पर चुनापत्थर मार्ग में उड़नदस्ता टीमों ने घेराबंदी कर 63 बोरी धान से लदी पिकअप जब्त की। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर सलवाही के जंगल में भाग निकला। प्रशासन ने सीमावर्ती रास्तों पर निगरानी बढ़ाते हुए अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।