Browsing: Bhagwan Birsa Munda

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन, जमींदारी शोषण और आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की नीतियों के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में जन्मे बिरसा मुंडा का 9 जून 1900 को रांची जेल में निधन हो गया था। महज 24 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ने के बावजूद उनका संघर्ष आज भी आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की प्रेरणा बना हुआ है। उनकी जयंती को वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।