Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    July 19, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    • सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    • शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार
    • गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद
    • सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Uncategorized»Nyota Bhojan: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब ‘न्योता भोजन’
    Uncategorized

    Nyota Bhojan: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब ‘न्योता भोजन’

    Nyota Bhojan: समुदाय में ऐसे दान दाताओं की पहचान की जा सकती है जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में ‘न्योता भोजन’ करा सके।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 17, 2024Updated:February 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Nyota Bhojan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर (Nyota Bhojan)। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है। शाला अवधि में विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना गाईडलाईन में सामुदायिक आधार पर तिथि भोजन के प्रावधान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में इसे ‘न्योता भोजन’ के नाम से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

    न्योता भोजन (Nyota Bhojan) का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर से शुक्रवार को इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के दिशा निर्देश के अध्याय 12 में ‘तिथि-भोजन’ के नाम से दिये गये हैं, इसका पालन करना भी सुनिश्चित करें।

    स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों/त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते है।

    यह पूरी तरह स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन या तो पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं या अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं। ध्यान रहे न्योता भोजन शाला में दिये जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह केवल शाला में प्रदान किये जाने वाले भोजन का पूरक है।

    प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य में न्योता भोजन (Nyota Bhojan) की अवधारणा रखी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से लाभांवित हो रहे बच्चों को अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जा सकेगा। इसके तहत समुदाय के सदस्य किचन के बर्तन भी उपलब्ध करा सकते है।

    Nyota Bhojan

    Nyota Bhojan: संभावित दाताओं की पहचान

    समुदाय में ऐसे दान दाताओं की पहचान की जा सकती है जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में ‘न्योता भोजन’ करा सके। दान दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिये उन्हें शाला की प्रार्थना सभा अथवा वार्षिक दिवस में सम्मानित किया जाए। भोजन दान की प्रकृति को महादान के रूप में प्रचारित किया जाना चाहिए, जिसमें पूरे विद्यालय अथवा किसी कक्षा विशेष के बच्चों को ‘न्योता भोजन’ कराया जाता है।

    ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) के दिन दान-दाता को शाला में आमंत्रित किया जाए। ‘न्योता भोजन’ की घोषणा प्रार्थना के दौरान की जाए। घोषणा में दान-दाता के नाम की भी घोषणा की जा सकती है अथवा उन्हें आमंत्रित किया जा सकता है।

    ‘न्योता भोजन’ के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सामग्रियां

    प्रदान की जाने वाली सामग्री में शाला के लिये पूर्ण भोजन, कक्षा विशेष के लिये पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पोषण आहार हो सकता है। (Nyota Bhojan) इसके अतिरिक्त पूर्ण या अतिरिक्त पोषण हेतु सामग्री प्रदान की जा सकती है जिसे शाला के रसोईयों के द्वारा बनाकर बच्चों को परोसा जा सकता है। दान-दाताओं द्वारा प्रदान किया जाने वाला खाद्य पदार्थ अथवा सामग्री उस क्षेत्र के खान-पान की आदत (फुड हैबिट) के अनुसार होनी चाहिए।

    पूर्ण भोजन की स्थिति में नियमित रूप से दिये जाने वाले भोजन के समान बच्चों को दाल, सब्जी और चावल सभी दिया जाना है। (Nyota Bhojan) फल, दूध, मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की, अंकुरित खाद्य पदार्थ जैसे सामग्री, जो बच्चों को पसंद हो का चुनाव अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है। पौष्टिक एवं स्वादिष्ट मौसमी फलों का चयन भी पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है। मौसमी फल अपेक्षाकृत सस्ते एवं पौष्टिक होते है।

    शाला में बच्चों से पूछकर भी ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची तैयार की जानी चाहिये जो बच्चे ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) में खाना चाहते हो। इस सूची को दान-दाताओं को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे वे बच्चों के पसंद की खाद्य सामग्री का अपने बजट के अनुसार चयन कर बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में उपलब्ध करा सकें। ‘न्योता भोजन’ हेतु किसी प्रकार की कैश, चेक शाला द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Nyota Bhojan
    ‘न्योता भोजन’ की आवृति एवं भागीदारी की भावना

    समुदाय की शाला में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये समुदाय के सदस्यों के मध्य माह में कम से कम एक दिन स्वच्छता एवं स्वच्छता प्रोटोकाल का पालन करते हुये ‘न्योता भोजन’ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) में बच्चे एक साथ बैठ सकते है और सही मायने में भोजन, अतिरिक्त खाद्य पदार्थों का आनंद उठा सकते है।

    शाला प्रबंधन समिति की भूमिका

    शाला प्रबंधन समिति की बैठकों के दौरान ‘न्योता भोजन’ के प्रावधान, दान-दाताओं की पहचान, ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) की समय सारणी पर चर्चा की जाए। ‘न्योता भोजन’ के दौरान बच्चों को प्रदान किये जाने वाले खाद्य पदार्थों के प्रकार और मात्रा पर बैठकों में चर्चा की जाए। सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराने में पर्याप्त सावधानी बरती जाए।

    ‘सबका प्रयास’

    सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु, ‘न्योता भोजन को बढ़ाने के लिये ‘सबका प्रयास’ अवधारणा का उपयोग किया जाना चाहिये। सबका प्रयास, समुदाय का एक प्रयास हो सकता है। इसके लिये समुदाय को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों के लिये अतिरिक्त खाद्य पदार्थों के प्रावधान के पोषण संबंधी लाभ से अवगत कराया जाए। इसमें मौसमी फल जो कम कीमत वाले और विटामिन तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर हों, बच्चों को दिया जा सकता है।

    ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) के तहत अतिरिक्त भोजन प्रदान करने में रूचि रखने वाले सभी समुदाय के सदस्यों के लिये शाला स्तर पर एक रोस्टर तैयार किया जा सकता है। अधिकतम योगदान देने वाले समुदाय के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जा सकता है। वास्तव में सबका प्रयास के माध्यम से सभी समुदाय के सदस्य या तो पूर्ण भोजन के रूप में खाद्य पदार्थ या फल, मिष्ठान आदि उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। न्योता भोजन की अवधारणा को सफलतापूर्वक जनांदोलन बनाया जाए।

    पहल की निगरानी

    प्रदान किये गये भोजन की संख्या और प्रकार, अतिरिक्त खाद्य सामग्री और आवधिकता की जानकारी, संधारित करने के लिये, एक रजिस्टर रखा जाए। शाला से विकासखण्ड कार्यालय में भेजे जाने वाले मासिक प्रपत्र में न्योता भोजन की जानकारी दी जाए। जिस तिथि में ‘न्योता भोजन’ (Nyota Bhojan) प्रदान किया जाता है उस तिथि में विकासखण्ड स्तर पर न्योता भोजन अन्तर्गत विस्तृत जानकारी की प्रविष्टि की की जाए। इसकी प्रविष्टि राज्य साफ्टवेयर में की जाएगी। ‘न्योता भोजन’ तीन प्रकार के हो सकते है- पूर्ण भोजन (शाला की सभी कक्षाओं हेतु), आंशिक पूर्ण भोजन (शाला के किसी कक्षा विशेष हेतु), अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री।

    ये भी पढ़िए…………

    Rojgar Mela: धनबाद में 3552 पदों पर बहाली को लेकर लगा रोजगार मेला

    Post Views: 508
    Nyota Bhojan
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRojgar Mela: धनबाद में 3552 पदों पर बहाली को लेकर लगा रोजगार मेला
    Next Article Ramgarh Crime News: रामगढ़ में दयाल स्टील प्लांट के लैब टेक्नीशियन की मौत पर बवाल, जाम किया फैक्टरी का गेट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झोला छाप डॉक्टर ने महिला की ली जान, शव के साथ सड़क जाम

    August 31, 2025

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसल कर गंभीर रूप से घायल, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

    August 2, 2025

    ब्रेकिंग न्यूज : हजारीबाग में संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को किया खंडित

    July 25, 2025

    कृषि मंत्री नेताम ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन

    July 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    July 19, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार

    July 19, 2026

    गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद

    July 19, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    • सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    • शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार
    • गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद
    • सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.