विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के कोनार डैम आए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने डीवीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उपस्थित कोनार डैम डीवीसी के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह से उन्होंने बेरोजगारों को रोजगारों उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कोनार डैम में मछली पालन से बेरोजगारों को प्रेरित कर उन्हें जरूरी की सुविधा मुहैया कराए। बहरहाल राज्य सरकार केज उपलब्ध करा रही है। डीवीसी को भी चाहिए कि वह भी कोनार डैम में मछली पालन से जुड़ने वाले पालकों को केज उपलब्ध कराए। इसके अलावा कोनार डैम की खाली जगहों में प्लांटेशन पर पर जोर दिया गया।जाहिर है कोनार डैम को ग्रीन हब बनाने के लिए चयनित किया गया है। लिहाजा सौर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जाना है। इसके लिए सौर उर्जा से संबंधित योजना धरातल पर उतारा जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की ली गई है।जल्द योजनाए सरजमीं पर उतरेगी। इसकी उम्मीद की जा रही है। इससे बेरोजगारों को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
हजारीबाग सांसद ने बताया कि कोनार सिंचाई परियोजना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेनी थी।इसके लिए कोनार सिंचाई परियोजना के बनासो प्रमंडल के कई अभियंता जरूर आए थे, पर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। पूरी जानकारी के लिए अगले सप्ताह फिर कोनार सिंचाई परियोजना के अभियंताओं को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया है। हजारीबाग सांसद ने बताया कि 29 जून से सांसद तीर्थ दर्शन की शुरूआत की जाएगी। इसका उद्घाटन किया गया है। तीर्थ दर्शन के तहत काशी, अध्योध्या एवं विंध्याचल स्थित मंदिरों का भ्रमण श्रद्धालुओ को कराया जाएगा। इसके लिए बस उपलब्ध करा दी गई है। इसमें 65 सीटें होंगी।
बस से एक खेप में 60 तीर्थ यात्रियों के अलावा पांच भाजपा के कार्यकर्ता सवार होकर तीर्थ दर्शन के लिए जाएंगे।मौके पर कोनार डीवीसी के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह के अलावा सीएसआर प्रबंधक सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, खोखा सिंह सांसद प्रतिनिधि, रविंद्र कुमार बरनवाल (दीपू भाई), शंकर प्रसाद स्वर्णकार, डोमन प्रसाद गुप्ता, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, राजेश सोनी, नुनू गोपाल आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़िए……..