Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    Chhattisgarh

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    भैंस चराने जंगल गए 59 वर्षीय इन्द्रनाथ सिंह बने हाथी के हमले का शिकार, परिवार को 25 हजार की तत्काल सहायता
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyAugust 16, 2026Updated:August 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम शिवपुर में नर हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुर निवासी इन्द्रनाथ सिंह (59) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह अपने घर के पीछे भैंस चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान झारखंड की ओर से पहुंचे नर हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार इन्द्रनाथ सिंह जंगल क्षेत्र में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान हाथी उनके पीछे से पहुंचा। उस समय इन्द्रनाथ जमीन पर बैठे हुए थे। हाथी ने उन्हें पीछे से अपनी सूंड अथवा पैर से धक्का दिया और इसके बाद कुचल दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने या बचने का मौका नहीं मिल सका।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और विजयनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना की जानकारी जुटाई। वन विभाग के अनुसार झारखंड की ओर से एक नर हाथी शिवपुर के जंगल क्षेत्र में पहुंचा था, इसी दौरान उसका सामना जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीण से हुआ।

    शव का कराया गया पोस्टमार्टम

    वन विभाग और पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज के 100 बिस्तरीय अस्पताल लाया गया। मौके पर वन विभाग के एसडीओ आलोक जायसवाल, धमनी रेंजर केशवराज खटकर, बलरामपुर रेंजर निखिल सक्सेना, विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह सहित वन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

    परिजनों को तत्काल 25 हजार की सहायता

    घटना के बाद वन विभाग की टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची और तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए। वन विभाग के एसडीओ आलोक जायसवाल ने बताया कि प्रकरण तैयार होने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा राशि में शेष 5 लाख 75 हजार रुपए पीड़ित परिवार के खाते में भेजे जाएंगे। इस तरह नियमानुसार कुल 6 लाख रुपए की सहायता राशि मिलने की बात कही गई है।

    शिवपुर में हाथी के हमले से तीसरी जनहानि

    ग्रामीणों के मुताबिक शिवपुर क्षेत्र में हाथियों के हमले से जनहानि का यह पहला मामला नहीं है। मई 2024 में ग्राम पंचायत शिवपुर के सरपंच ब्रह्मदेव सिंह की बुजुर्ग मां कलावती देवी की हाथी के हमले में मौत हुई थी। इसके बाद इसी वर्ष अप्रैल में झारखंड से अपनी बहन के घर शिवपुर आई एक युवती की जंगल में महुआ बीनने के दौरान हाथी के हमले में मौत हो गई थी। अब इन्द्रनाथ सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है।

    चीनिया में घर को भी पहुंचाया नुकसान

    ग्रामीणों के अनुसार जिस हाथी के हमले में इन्द्रनाथ सिंह की मौत हुई, उसी हाथी ने इससे पहले रात में झारखंड के चीनिया क्षेत्र में एक घर को भी नुकसान पहुंचाया था। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की गतिविधि की समय पर जानकारी मिलने से लोग सतर्क हो सकते थे।

    कन्हर नदी पार कर गांवों में पहुंचते हैं हाथी

    रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का शिवपुर और झारखंड का चीनिया क्षेत्र आपस में लगे हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच कन्हर नदी बहती है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का दल कई बार झारखंड की ओर से कन्हर नदी पार कर शिवपुर और आसपास के गांवों में पहुंचता है। इसके बाद हाथियों की आवाजाही रामानुजगंज वन परिक्षेत्र सहित आसपास के जंगलों में बनी रहती है। इस क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष के चलते लगातार खतरा बना रहता है।

    लगातार जागरूकता की मांग

    भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री विवेक यादव ने कहा कि शिवपुर में हाथी के हमले से यह तीसरी जनहानि है। उनका आरोप है कि किसी घटना के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है, लेकिन उसके बाद नियमित रूप से ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि मुनादी के साथ-साथ व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से भी ग्रामीणों को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए।

    यादव ने कहा कि घटना से पहले चीनिया में इसी हाथी द्वारा एक घर को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी ग्रामीणों तक समय पर नहीं पहुंची। यदि आसपास के गांवों को हाथी की मौजूदगी की सूचना मिल जाती तो लोग सतर्क हो सकते थे। उन्होंने वन विभाग से हाथी प्रभावित गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाने और समय पर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की।

    वन विभाग ने कहा- लगातार कराई जा रही मुनादी

    वन विभाग के एसडीओ आलोक जायसवाल ने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विभाग की ओर से लगातार मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। प्रकरण तैयार होने के बाद नियमानुसार शेष 5 लाख 75 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

    घटना के बाद वन विभाग ने शिवपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाथी की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों से जंगल और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने तथा हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

    इसे भी पढ़ें……..

    सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव

    Post Views: 588
    Previous Articleसुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    Next Article इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026

    खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026

    खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज

    September 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.