रांची : झारखंड में ठंड बढ़ गयी है। अभी इसी तरह का मौसम 5 जनवरी तक रहने की संभावना जाहिर की गयी है। छह जनवरी से ठंड और बढ सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह में कोहरे और धुंध का भी असर लोगों पर पड़ेगा। दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
और बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिन औऱ ठंड होगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। पहले अगले 3-4 दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी.
कहां का तापमान कितना
रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. रांची में आज सुबह साढ़े पांच बजे का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था, जो साढ़े 8 बजे 14.6 डिग्री, 11:30 बजे 20.6 डिग्री, ढाई बजे अधिकतम 21 डिग्री और शाम साढ़े पांच बजे 19 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.
धूप कम आयेगी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव आया है। आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के दौरान ठंड बढ़ेगी। तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। दक्षिणी भागों में अगले पांच जनवरी तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री उतार चढ़ाव होगा। दिन में धूप बाधित होने से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़िए……
हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 लाख नगद और लगभग 1 करोड़ रूपए का अफीम बरामद