Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Accident»मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहीं बसों का एक्सीडेंट; 14 की मौत
    Accident

    मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहीं बसों का एक्सीडेंट; 14 की मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 25, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 14 बस यात्रियों की मौत हो गई। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। रीवा और सीधी अस्पताल में कुल 60 यात्रियों को भर्ती कराया गया है। इनमें 10 की हालत गंभीर है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प का कहना है कि तीन घायलों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है। दो को सतना से और एक को खजुराहो से हायर इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

    हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। सीधी ASP अंजुला पटले ने बताया कि अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 8 शव चुरहट अस्पताल, 2 सीधी अस्पताल और 4 रीवा मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं। 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि 5 की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे। वे सूचना मिलते ही घटनास्थल बड़खरा गांव पहुंच गए।

    हादसे वाली जगह पर चाय-पानी के लिए रुकी थीं बसें

    बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ।। सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं।

    टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 50 से 60 सवार थे।

    इन मृतकों की हुई पहचान

    1. गिरीराज शरण जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी कतरवार थाना मझौली। हाल पता बालक छात्रावास अधीक्षक लुरभुटी तहसील कुसमी जिला सीधी

    2. राजकुमारी कोल पति छोटेलाल कोल, उम्र 55 वर्ष, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी

    3. चूणामणि कोल पिता छोटेलाल कोल, उम्र 45 वर्ष, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी

    4. मूलचंद रावत पिता आनंद रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगहा थाना जमोड़ी जिला सीधी

    5. लाल कुमार रावत पिता रामलाल रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 12 बगैहा थाना जमोड़ी जिला सीधी

    6. सरदार कोल पिता मंझिला कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गांधी ग्राम थाना जमोड़ी जिला सीधी

    7. मनऊ कोल पिता छोट्टा कोल, उम्र 60 वर्ष, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी

    8. कुमरिया संवत पति मुन्ना रावत, उम्र 49 वर्ष, निवासी निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी

    9. रामराज रावत पिता वैशाखू रावत, उम्र 30 साल, निवासी पडखुडी थाना जमोडी जिला सीधी

    10. जमुना कोल पिता मुडिया कोल, उम्र 60 साल, निवासी ग्राम बाघड थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी

    11. मुन्नी बैस (रीवा के अस्पताल में भर्ती थे। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है।)

    12. छोटे कोल (रीवा के अस्पताल में भर्ती थे। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है।)

    13. ममता कोल (रीवा के अस्पताल में भर्ती थे। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है।)

    (बाकि  मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।)

    मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटनास्थल पहुंचे। सीएम ने कहा, मृतकों के परिजन को योग्यता के अनुसार सरकारी सेवाओं में लेने का प्रयास करेंगे। सीएम के साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।

    शव गिनने में प्रशासन की हुई गलती

    हादसे के बाद रात को जब मृतकों को मॉर्चुरी में शिफ्ट किया गया तो उस समय वहां तीन शव पहले से रखे हुए थे। जिसमें एक जहरखुरानी, दूसरा रीवा के एक एक्सीडेंट में मारे गए युवक का और तीसरा शव 24 घंटे पहले से रखा हुआ था। जिसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। बस हादसे में 4 मौत हुई, लेकिन रीवा पुलिस ने सीधी पुलिस को 5 के फोटो भेज दिए। ऐसे में सीधी पुलिस 15 मौत मानकर चलने लगी। चुरहट के तहसीलदार अमृता सुमन के पहुंचने पर संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एक अज्ञात शव है, जो एक दिन पहले का है। चुरहट तहसीलदार ने बताया कि 13 शवों की पहचान हो चुकी है। 14वें मृतक की पहचान की जा रही है।

    ये भी पढ़िए….

    Jharkhand : राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी के हुए दो टुकड़े; दो की मौत

    Views: 783
    MP Accident News MP News
    Previous ArticleJharkhand : राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी के हुए दो टुकड़े; दो की मौत
    Next Article Chhattisgarh : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के तीन अधिकारी शहीद; दो गंभीर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत

    August 22, 2026

    NH-75 पर भीषण हादसा, ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत

    July 16, 2026

    एक ही स्कूटी पर सवार था पूरा परिवार, खड़े ट्रैक्टर में घुसते ही 4 की मौत

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.