बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव गुरुवार को हेलिकॉप्टर से रामानुजगंज पहुंचे। यहां लरंगसाय चौक के पास आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने रामानुजगंज नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी मधु गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में हम भाग कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ले रहे है। बहुतमत दिलाने की मंशा से लोगों से वोट करने की अपील कर रहे है। हमारा लक्ष्य चुनाव लड़ रहे सभी अध्यक्ष, पार्षद और महापौर के पक्ष में बहुमत आए और कांग्रेस की
भाजपा द्वारा लगाए गए कॉपी पेस्ट घोषणा पत्र के आरोप पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि कॉपी पेस्ट करने वाले नकल कर रहे है। जिन्होंने कांग्रेस के लोकसभा के बजट से इंटर्नशिप को उतारा, जिन्होने कांग्रेस के फूड सिक्योरिटी को अपनाया, जिन्होने कांग्रेस की स्वास्थ्य सुविधा को अपनाया और नाम बदलकर आयुष्मान भारत रखा। कौन सी कांग्रेस की योजना नहीं है जिनका नाम बदलकर भाजपा ने नहीं अपनाया? भाजपा हमेशा से कांग्रेस की योजनाओं को कॉपी पेस्ट करते आई है।
आगे उन्होंने कहा महतारी वंदन योजना भी कॉपी पेस्ट किया गया है। राहुल जी ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में 72000 देश के हर परिवार की न्यूनतम आमदनी होनी चाहिए। धन राशि महिलाओं के खाते में क्रेडिट होंगी। 2024 के चुनाव के घोषणा पत्र में एक लाख रुपया हर परिवार की न्यूनतम आमदनी हो और महिलाओं के खाते धन राशि क्रेडिट होगी। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने योजना को अपनाया। हमेशा से घोषणा पत्रों में कट पेस्ट भाजपा ही करती है।
रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष पद के तीन दावेदार
भाजपा की टिकट से इस बार तीसरी पारी के लिए लड़ रहे रमन अग्रवाल मैदान में उतरे हुए। 2015 से लगातार दो रामानुजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद बीजेपी ने इस बाद फिर से रमन अग्रवाल पर भरोसा की और तीसरे पारी खेलने के लिए चुनावी रण में उतारी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक मधु गुप्ता को टिकट देकर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाई है। पूर्व में भी मधु गुप्ता रामानुजगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशी राहुलजीत सिंह भी जीत की हुंकार भर रहे है। लोगों का कहना है दोनों दावेदारों को कड़ी टक्कर दे सकते है। राहुलजीत युवा चेहरा होने के कारण युवाओं के बीच अच्छी पैठ बना रहे है।
जानिए कहा कितने वोटर्स
अब जानते है रामानुजगंज नगरपालिका चुनाव के लिए किस वार्ड में कितने वोटर्स है। वार्ड क्रमांक 1 में 950 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 2 में 621 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 3 में 1119 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 4 में 743 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 5 में 738 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 6 में 825 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 7 में 588 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 8 में 606 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 9 में 675 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 10 में 458 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 11 में 592 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 12 में 578 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 13 में 700 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 14 में 596 वोटर्स, वार्ड क्रमांक 15 में 725 वोटर्स है। वहीं पूरे रामानुजगंज नगरपालिका में कुल 10,514 वोटर्स इस बार वोट करेंगे।
ये भी पढ़िए……….
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत के बाद धरने पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज, आज होगा पोस्टमार्टम