रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। खेरवार आदिवासी विकास परिषद छत्तीसगढ़ के बैनर तले विगत दिनों संत हरकेवल विद्यापीठ अंबिकापुर में दुर्गा मंदिर प्रांगण में समाज के कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्र से समाज के बुद्धिजीवी, सक्रिय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, महिला, पुरुष, युवा व समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से समाज के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह, प्रदेश सचिव बबलानंद सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवबालक सिंह व सचिव अशोक मांझी कार्यकारी अध्यक्ष जागेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह, अमावस सिंह, भगवान सिंह, दिलबहार सिंह धर्मदेव सिंह को बनाया गया वहीं महिला प्रभाग का प्रदेश अध्यक्ष नीलिमा सिंह, सचिव शारदा सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, कौशल्या सिंह को बनाया गया तो वही युवा प्रभाग का प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल सिंह,प्रदेश सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह को बनाया गया।