
पलामू। पलामू-गढ़वा और उतर प्रदेश के कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले महिला सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 30 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उन सभी के पास चोरी करने के विभिन्न प्रकार का औजार भी बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से पलामू-गढवा और उतर प्रदेश के दुद्वी थाना क्षेत्र में हुए 14 चोरी कांडों का खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड के खिलाफ मेदिनीनगर शहर में 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। घटना में शामिल एक महिला फरार है। चोरी के कई सामान उसके पास हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार चोरों का मास्टरमाइंड मेदिनीनगर के हास्पिटल चौक के पास कुंड मोहल्ला निवासी राजा डोम (23) है। पुलिस ने राजा के साथ नावाहाता दुर्गा बाड़ी रोड निवासी लक्की डोम (19), साहित्य समाज चौक डोम टोली निवासी आकाश डोम (19), आशु चंद्रवंशी (18) एवं साहित्य समाज डोम टाली निवासी सुनिता देवी (45) को गिरफ्तार किया है। चोरी के घटना में शामिल राजा की बहन फरार चल रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसके पास भी चोरी का आभूषण है। सुनिता देवी आकाश की मां है। उसके पास से भी चोरी का सामान बरामद हुआ है।
पलामू लक्की के उपर एक और आकाश के उपर दो मामला शहर थाना में दर्ज है। लक्की डोम के मौसी का घर दुधी में होने के कारण वहां पर एक घर का रेकी करने के बाद ये सभी वहां जाकर चोरी कर वापस अपने घर लौट आएं। आकाश अपनी पत्नी को रांची में ही रखता है। वह भी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद रांची चला जाता था और जब मामला शांत हो जाता था तब फिर शहर में आकर चोरी की घटना में शामिल रहते थे।
पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन चार महीने से चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस तकनीकी सेल के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। चोर पिछले अक्टूबर माह से जनवरी 2026 तक 14 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। चैनपुर थाना क्षेत्र में दो, शहर थाना क्षेत्र में छह, उत्तर प्रदेश के दुद्वी में एक और गढ़वा जिला के पांच घरों में चोरी की है।
चोरी करने से पहले सभी आसपास के घरों की रेकी करते थे। गिरफ्तार सभी लोग नशा के आदि हैं। चोरी के गहने सहित अन्य सामानों की बिक्री के बाद जो भी पैसा मिलता था, उसे नशा करने में ही ज्यादातर उपयोग करते थे। उन्होंने बताया कि राजा और आकाश पिछले 15 अगस्त को ही जेल से बाहर आये थे। इसके बाद फिर से चोरी करने का काम शुरू कर दिया। राजा के उपर शहर थाना में छह मामला दर्ज है। लक्की के उपर एक और आकाश के उपर दो मामले शहर थाना में दर्ज है।
छापामारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, शहर और चैनपुर थाना पुलिस पदाधिकारी के साथ तकनीकी सेल के अधिकारी शामिल थे।
ये भी पढ़िए…………..
निपाह वायरस को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, सभी जिलों के सिविल सर्जनों को सतर्क रहने के निर्देश

