कोडरमा। जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बगड़ो स्थित नवनिर्मित पानी टंकी के समीप रखे प्लास्टिक की पाईप में रविवार शाम को अचानक भंयाकर आग लगने से लाखों रुपये की पाईप जल कर राख हो गई। अचानक लगी आग को देखकर आस पास के लोग जुट गए। आग इतनी तेज थी कि काफी दूर तक धुआं फ़ैल गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
लोग चर्चा करने लगे कि कहां से इतना धुआं आ रहा है। फिर हो हल्ला के बाद पता चला कि बगड़ो स्थित प्लास्टिक पाईप मे आग लगी है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस और दमकल वाहन पहुंचकर आग को काबू मे पाने की कोशिश कर रहे थे। पर खबर भेजे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं दूसरी ओर स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह आग अचानक कैसे लगी है। घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
ये भी पढ़िए………
जय शकुंतला फाउंडेशन के द्वारा नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में दिखी सुआ नृत्य और छतीसगढ़ी गरबा की झलक






