मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कल अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों ने उन्हें विश किया। वहीं फैंस भी लगातार भाईजान पर प्यार लुटा रहे थे। बीती रात सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने घर भाई के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई तस्वीर और वीडियो भी वायरल हुई। वहीं शाम होते होते एक्टर के फैंस हर साल की तरह उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उन्हें विश करने जा पहुंचे।
फैंस से मिलने पहुंचे सलमान खान

ऐसे में भाई जान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को झलक दिखलाई। एक्टर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आए और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। एक्टर की एक झलक पाकर फैंस बेहद खुश हुए, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो काफी हैरान कर देना वाला है।
https://www.instagram.com/reel/CmrYmTtDk9a/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
सलमान के हजारों फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस बीच सलमान खान के घर का बाहर का एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस फैंस पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। इस क्लिप को वायरल बिरयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई थी। इस वजह से पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा। हालांकि पुलिस की लाठीचार्ज में अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। आपको बता दें कि हर साल भाईजान के बर्थडे पर उनके घर के बाहर हजारों लोग उनकी एक झलक देखने को आते हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनके फैंस देश में ही बल्कि विदेश में भी मौजूद है।
एक्टर की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सलमान खान की अगले साल यानी 2023 में दो फिल्में रिलीज होंगी। पहले सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे और बाद में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नज़र आएंगे।