रांची। झारखंड में अब ठंड का असर दिखने लगा है। राज्य में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। बीते शुक्रवार को गढ़वा जिला सबसे ठंडा रहा। जबकि सबसे ज्यादा गर्म चाईबासा जिला रहा। झारखंड के 12 जिले ऐसे रहें जहां का तापमान 15 डिग्री के नीचे है। बचे 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन पूर्व दिशा से बहने वाली हवा से कनकनी बढ़ेगी। आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप और शाम होते ही बादल छा जाएंगे।
आइए समझते है, कहा कितना रहेगा तापमान?
झारखंड के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा। जिनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है। जबकि, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 29 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है।