बलरामपुर, विष्णु पांडेय। आज गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी महोत्सव का सीएम विष्णुदेव साय के द्वारा शुभारंभ हुआ। यहां जिले को 177.34 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। तीन दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड, छालीवुड और भोजपुरी स्टार के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा।
300 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया आशीर्वाद, 193 विकास कार्यों का शिलान्यास

तातापानी के तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय बच्चों के साथ पतंग उड़ाए उसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 300 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिए। इसके बाद सीएम ने विभाग के द्वारा लगाए गए 28 स्टालों का जायजा लिया। सीएम विष्णुदेव साय 198 विकास कार्यों की भूमिपूजन एवं शिलान्यास किए। जिले को 177.34 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दिए है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हम सबके बीच उपस्थित है उनका स्वागत करते है। आज तातापानी महोत्सव कई लोगों का संगम बन गया है। मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन का संदेश देता है। आज से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते है इसलिए आज सीएम विष्णुदेव साय जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दिए है।
आगे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की कृपा से हमारे बलरामपुर जिला विकास की गति से आगे बढ़ रहा है। रामानुजगंज नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा पुनः मिला है। जितना आवंटन नगर पालिका को मिला करता था अब उतना ही आवंटन रामानुजगंज नगर पालिका को मिलेगा। जिसके लिए मैं सीएम विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद करता हूं।
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन विधायक, सांसद एवं मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ है। इस महोत्सव में आसपास के कई कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। कॉलेज में एडिटोरियल की मांग हमारे मंत्री जी ने किया था। उसकी घोषणा हुई है। ऑडिटोरियम निमार्ण से कॉलेज को लाभ मिलेगा।
कांग्रेस ने खोया जनता का विश्वास: सीएम
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस जनता से अपनी विश्वास खो चुकी है। विधानसभा और लोकसभा में भाजपा को बहुमत मिला था। पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनाव में एक बार भी भाजपा परचम लहराएगी।
मिथुन, अक्षरा सिंह और गरिमा दिवाकर अपनी जादुई आवाज से बांधेंगे समां
तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को सीएम विष्णुदेव साय ने किया। तातापानी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। पहले दिन 14 जनवरी को छत्तीसगढ़ी प्रख्यात गायिका दिवाकर बहनों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 15 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर मिथुन एवं उनके टीम के द्वारा मंच पर प्रस्तुति दी जाएगी। तीसरे और अंतिम दिन 16 जनवरी को भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।