Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल

    September 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां
    • शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल
    • लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी
    • 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?
    • अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं
    • हजारीबाग में पुलिस ने रोका बाइक सवारों को, नंबर प्लेट देखकर हुआ शक… पूछताछ में खुला कोढ़ा गैंग का बड़ा राज
    • बलरामपुर में ED की दस्तक से मचा हड़कंप, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से पूछताछ की सूचना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Chhattisgarh: कहानी 21 लाख लीटर पानी बहाने वाले अधिकारी की, 35 से 40 हजार सैलरी में इतने महंगे शौक जिन्हें जान आपके उड़ जाएंगे होश
    Crime

    Chhattisgarh: कहानी 21 लाख लीटर पानी बहाने वाले अधिकारी की, 35 से 40 हजार सैलरी में इतने महंगे शौक जिन्हें जान आपके उड़ जाएंगे होश

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कांकेर: कांकेर जिले में अपने मोबाइल फोन के लिए 21 लाख लीटर पानी बहा देने वाले निलंबित फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब विदेशी पिस्टल के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

    अपनी पुरानी फेसबुक पोस्ट में राजेश विश्वास जर्मन मेड पिस्तौल अपने पैंट की जेब में रखे नजर आ रहे हैं। ये फोटो 10 फरवरी 2022 को फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा था- मेरी आलोचना करने वालों से वादा है मेरा, उन्हें मेरी तारीफ करने का मौका अवश्य दूंगा। इसके अलावा गाड़ियां, मोबाइल, सोने की चेन जैसे उनके महंगे शौक भी चर्चा में हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास के कमर में पिस्टल फंसाकर फोटोशूट करवाने को लेकर ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर यह पिस्टल किसकी है और अगर राजेश विश्वास का है, तो क्या इसका लाइसेंस है। इससे भी बड़ा सवाल ये है कि अफसर साहब को पिस्टल की जरूरत आखिर क्यों पड़ गई, इसका भी जवाब अभी मिलना बाकी है।

    एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था

    फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास तब चर्चा में आ गए, जब पिकनिक मनाने के दौरान उनका एक लाख का मोबाइल परलकोट डैम में गिर गया था। अफसर ने अपना मोबाइल ढूंढने के लिए पंप लगाकर 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद उन्हें कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

    35 से 40 हजार सैलरी में इतने महंगे शौक

    इधर, अब निलंबित अधिकारी की महंगी लाइफ स्टाइल सुर्खियां बटोर रही हैं। 16 लाख की थार कार, गले में मोटी चेन, कमर में पिस्टल रखे उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग ये सवाल भी उठा रहे हैं कि 35 से 40 हजार की नौकरी में इतने महंगे शौक आखिर साहब कैसे पूरे कर ले रहे हैं।

    पहले भी हो चुके हैं सस्पेंड

    निलंबित फूड इंस्पेक्टर इससे पहले भी राशन कार्ड में हेराफेरी के मामले में निलंबन झेल चुके हैं। अंतागढ़ में रहते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के नाम पर भी राशन दुकानदारों से अधिक पैसे हड़पने का आरोप उन पर लग चुका है।

    सेल्फी लेते वक्त गिरा था फोन

    मामला 21 मई का है। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान सेल्फी लेते हुए उनका एक लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब नहीं खोज पाए तो 4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहाया गया। इससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी। इस पूरी मशक्कत के बाद राजेश को मोबाइल मिल गया।

    अफसर ने कहा था-धोखे में रखकर पानी बहाया

    शिकायत के बाद सिंचाई अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया, लेकिन तब तक 6 फीट पानी निकल चुका था। यह तकरीबन 21 लाख लीटर होता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरसी धीवर का कहना है कि उन्हें धोखे में रखकर इतना पानी बहाया गया। उधर, फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दलील दी कि फोन में विभागीय जानकारी थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। अब फोन बंद हो गया है।

    डॉ रमन सिंह ने साधा था निशाना

    इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने निशाना साधते हुए कहा था कि भूपेश बघेल सरकार में अधिकारी राज्य को अपनी जागीर समझ बैठे हैं। आज भीषण गर्मी में लोग टैंकरों के भरोसे हैं, पीने तक के पानी की व्यवस्था नहीं है, वहीं अधिकारी अपने मोबाइल के लिए लाखों लीटर पानी बहा रहे हैं, जितने पानी में डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पलटवार

    वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने पद का दुरुपयोग करने का अधिकार नवा छत्तीसगढ़ में किसी को नहीं है। जिस अधिकारी ने ये काम किया है, उसे निलंबित किया जा चुका है। वो दौर बीत गया, जब लोग सत्ता में बैठकर फर्जी राशन कार्ड बनाते थे और अपने बेटे का खाता ‘पनामा’ में खुलवाते थे।

    Post Views: 776
    Previous ArticleBalrampur: अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित है डॉ प्रीति, प्रत्येक रविवार को गरीबों का करती है मुफ्त इलाज
    Next Article New Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल

    September 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां
    • शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल
    • लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी
    • 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?
    • अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.