बलरामपुर, विष्णु पांडेय। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य के 47 नगर पालिकाओं की सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के रामानुजगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने एक बार फिर रमन अग्रवाल को मौका दिया है।
देखिए 47 नगर पालिकाओं की सूची, जानिए भाजपा ने कहा और किसे दिए मौका…..
गोबरा-नवापारा से ओमकुमारी संजय साहू, तिल्दा-नेवरा से चंद्रकला वर्मा, आरंग से डॉ. संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर से शिवनारायण बघेल, महासमुंद से डॉ. विमल चोपड़ा, बागबाहरा से शंकर तांडी, सरायपाली से सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, बलौदाबाजार से अशोक जैन, सिमगा से शिवधारी देवांगन, गरियाबंद से रिखीराम यादव, अहिवारा से नटवर ताम्रकार, कुम्हारी से मीना वर्मा, आमलेश्वर से दयानंद सोनकर, बालोद से प्रतिमा चौधरी, दल्लीराजहरा से तोरणलाल साहू, बेमेतरा से विजय सिन्हा, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, पंडरिया से मंजुला देवी कुर्रे, तखतपुर से वंदना बाला सिंह, रतनपुर से लवकुश कश्यप, बोदरी से देव कुमारी पांडेय, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, गौरेला से मुकेश दुबे, मुंगेली से शैलेश पाठक, लोरमी से सुजीत वर्मा, जांजगीर-नैला से चित्रलेखा गढ़ेवाल, चांपा से प्रदीप नामदेव, अकलतरा से शांति भारते, सक्ती से चिराग अग्रवाल, दीपका से राजेंद्र सिंह राजपूत, कटघोरा से आत्मा राम पटेल, बांकीमोंगरा से सोनी कुमारी झा, खरसिया से कमल गर्ग, बलरामपुर से लोधी राम एक्का, रामानुजगंज से रमन अग्रवाल, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, मनेंद्रगढ़ से प्रतिमा यादव, कोंडागांव से नरपति पटेल, नारायणपुर से इंद्र प्रसाद बघेल, कांकेर से अरुण कौशिक, किरंदुल से रूबी शैलेंद्र सिंह, बड़े बचैली से राजू जायसवाल, दंतेवाड़ा से पायल गुप्ता, बीजापुर से गीता सोम पुजारी, सुकमा से हुंगा मड़कामी को भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए मौका दिया है।
भाजपा ने रामानुजगंज के रमन अग्रवाल को तीसरी बार अध्यक्ष के लिए मौका दी है। भाजपा ने तत्कालीन रामानुजगंज नगर पंचायत से पहली बार 2015 में अध्यक्ष पद के लिए रमन अग्रवाल को मौका दिया था। राजनीतिक गलियारों में अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन रविवार दोपहर इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गई है। बीजेपी छत्तीसगढ़ के ट्विटर हैंडल से भाजपा ने 47 नगरपालिकाओं की सूची जारी कर दी है।
ये भी पढ़िए…………