- जंगल में आग लगाने की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने आरोपी को मौके से दबोचा
- लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
- एसएसपी राकेश रंजन औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित
- झारखंड के इन 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के रामानुजगंज सहकारी बैंक से 1 करोड़ 33 लाख रुपए की शासकीय राशि गबन मामले आज रामानुजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज विश्वास को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर ली है। जिसके बाद आरोपित पंकज विश्वास को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, छह अगस्त 2024 को पीड़ित अंबिकापुर सहकारी बैंक के शाखा प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव (54 वर्ष) रामानुजगंज थाने में लिखित आवेदन पेश कर शिकायत दर्ज कराया। जिसमें रामानुजगंज सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होना है। आज रात्रि 12 बजे से भोंपू का शोर थम गया है। सभी राजनीतिक दल आज अहले सुबह से ही चुनाव प्रचार में निकल गए थे। प्रचार कर मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर सभी प्रत्याशियों ने लगा दिया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों ने चुनावी रण से आज खूब पसीना बहाया है। थमा चुनावी शोरगुल, 48 घंटे बाद होगा मतदान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बलरामपुर जिले में पूरे दिन से शाम तक नगर…
बलरामपुर। आगामी 11 फरवरी से नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राहुलजीत सिंह चुनावी रण में सुबह से देर रात तक खूब पसीना बहा रहे है। शनिवार शाम को अनोखे अंदाज से मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। कार की छत पर चढ़कर अपनी घोषणाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और विजयी बनाने की अपील की। भाजपा और कांग्रेस को दे सकते है कड़ी टक्कर रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष के लिए निर्दलीय लड़ रहे राहुलजीत सिंह युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखते…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत आगामी 11 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर बलरामपुर जिले में प्रचार अभियान अपने चरम पर पंहुच गया है। चुनावी मैदान में ताल ठाेक रहे पार्षद एवं अध्यक्ष के उम्मीदवार प्रचार अभियांन में जमकर पसीना बहा रहे हैं, और अहले सुबह से लेकर देर रात तक ढोल-नगाड़े के साथ प्रचार कर रहे हैं। वहीं पूरा शहर चुनावी बैनर, पोस्टर व पाम्प्लेट से पट गया है। निर्दलीय उम्मीदवार भी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दाे दिन पहले अर्थात 9 फरवरी को प्रचार…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ नामांकन रैली निकाली। इसी दौरान भारी मात्रा में दोनों दलों के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी दोनों दलों के समीकरण को बिगाड़ सकते है। लगातार तीसरी बार पार्टी से मिला टिकट भाजपा से रमन अग्रवाल ने तीसरी पारी के लिए रामानुजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। रमन 2015 से भाजपा के टिकट से लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके है। यह इनकी तीसरी…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची आज साेमवार काे जारी कर दी है। रामानुजगंज नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने मधु गुप्ता और बलरामपुर नगर पालिका के लिए कृपाशंकर को अध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया है। प्रतीक सिंह ने लिया यू-टर्न इससे पूर्व रामानुजगंज से अध्यक्ष पद के दावेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रतीक सिंह को चुना था, लिस्ट भी जारी कर दी गई थी लेकिन प्रतीक सिंह ने दावेदारी से यू-टर्न ले लिया। देर रात रामानुजगंज कांग्रेस कमेटी ने बैठक…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य के 47 नगर पालिकाओं की सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के रामानुजगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने एक बार फिर रमन अग्रवाल को मौका दिया है। देखिए 47 नगर पालिकाओं की सूची, जानिए भाजपा ने कहा और किसे दिए मौका….. गोबरा-नवापारा से ओमकुमारी संजय साहू, तिल्दा-नेवरा से चंद्रकला वर्मा, आरंग से डॉ. संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। शनिवार शाम को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बलरामपुर जिले के तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष कैंडिडेट्स की सूची जारी की है। इसके साथ ही बलरामपुर और रामानुजगंज नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों की भी सूची जारी की गई है, अब जानिए पार्टी ने किस वार्ड के लिए किस नेता को दिया मौका….. बलरामपुर नगर पालिका के उम्मीदवारों की सूची वार्ड 1 से सेवक राम, वार्ड 2 से दुर्गावती टोप्पो, वार्ड 3 से संदीप एक्का, वार्ड 4 से दिलीप सोनी, वार्ड 5 से मंजू तिर्की, वार्ड…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज कॉ-ऑपरेटिव बैंक से 1 करोड़ 33 लाख रुपए की शासकीय राशि गबन मामले में आज रामानुजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस फरार चल रहे मास्टर माइंड तत्कालीन ब्रांच मैनेजर शंकर राम भगत को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर ली है। मामले में सहयोगी मनोज विश्वास को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 06.08.2024 को प्रार्थी अंबिकापुर कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव (54 वर्ष) रामानुजगंज थाने में लिखित…
बलरामपुर (Tatapani Mahotsav)। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आगाज 14 जनवरी को सीएम विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में हुआ। महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर की जोड़ी ने धूम मचाई। (Tatapani Mahotsav) अपनी जादुई आवाज से दोनों ने दर्शकों का मन मोहते हुए टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। दूसरे दिन 16 जनवरी को बॉलीवुड के सिंगर और कंपोजर मिथुन और उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोह लिया। आज 16 जनवरी महोत्सव के तीसरे और…