- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची : झारखंड में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। कम होते तापमान और बढ़ते ठंड की वजह हिमालय और उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कोहरा रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा और और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस महीने तापमान में और आएगी गिरावट दिसंबर में झारखंड के तापमान में और गिरावट आयेगी। सर्दी और बढ़ेगी, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में कोहरा बढ़ेगा और ठंड भी बढ़ने लगेगी। सुबह के तापमान में भी गिरावट…
कोडरमा (अरुण सूद)। निर्माण विभाग (रेलवे) के सहायक अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने कोडरमा स्टेशन के भवन निर्माण कार्य की जानकारी दी. सहायक अभियंता ने बताया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे कोडरमा स्टेशन का नया भवन पूरी तरह हाईटेक होगा. यह धनबाद रेल मंडल में पहला ऐसा स्टेशन होगा जिसमें सारी सुविधाएं होंगी. इसी बजट में स्टेशन के दक्षिणी दिशा में आरपीएफ का भव्य बैरक भी बनेगा. स्टेशन के पूर्वी छोर पर लगभग 42 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे का नया जी-3 भवन वर्ष 2023 के अंतिम माह तक पूरा कर लिया जायेगा. सहायक अभियंता ने बताया…
चाईबासा। नक्सली और पुलिस के बीच पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक ही दिन में दो बार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए। चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं। इलाके में अब भी सर्च अभियान जारी है। कोल्हान जंगल के सरजोमबुरु में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच पहली बार मुठभेड़ सुबह के 8 बजे हुई। फिर लगभग 11 बजे नक्सलियों ने दोबारा सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नक्सली पीछे हटने को मजबूर…
पटना। दिल्ली स्थित कंपनी आई डी पी टी एस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से बिहार में पहली बार पटना और सोनपुर के बीच सबलपुर दियारा इलाके में 11 दिवसीय ‘गंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। 27 अप्रैल 2023 को शुरू होने वाले इस आयोजन में गंगा नदी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 12 राज्यों के पर्यटन मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, असम आदि शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में…
मुंबई : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर सामान्य की तुलना में भीड़ थोड़ी ज्यादा है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि भीड़ को हैंडल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने से किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मैनुअल पास जारी किए जा रहे हैं। https://twitter.com/ANI/status/1598296002041380864?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598296002041380864%7Ctwgr%5Ef1ef83d8cac5585755708e36ad45ec3e4200d98a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fmaharashtra%2Fmumbai-mumbai-international-airport-server-down-long-queues-of-passengers-increased-crowd-23239468.html
नई दिल्ली : आज, यानी 1 दिसंबर से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। अब हीरो की गाड़ियां खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने गाड़ियों की कीमत 1,500 रुपए तक बढ़ा दी है। इसके अलावा PNB ने ATM से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है। हम आपको आज से हुए ऐसे 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर भी होगा। 1. हीरो की गाड़ियां महंगी हुईं हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने 1 दिसंबर से टू-व्हीलर की कीमतों में 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी…
रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ( रिम्स) में एक जिंदा मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों के मृत घोषित करने के 7.25 घंटे तक वह मौत से लड़ती रही। परिजनों ने कहा, सांसें चल रही थी लेकिन डॉक्टर ने कहा यह मर चुकी है। मृत घोषित किया फिर माना कि जिंदा है फिर कर दिया मृत घोषित रिम्स से पहले भी लापरवाही और अव्यवस्था की खबरें आती रही है। रिम्स में परिजनों ने हंगामा किया और रिम्स प्रबंधन में सवाल खड़े किए। मरीज के पति दिनेश साव ने कहा, सुबह में मरीज…
बोकारो : झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक 81 वर्षीय समरेश सिंह का गुरुवार को बोकारो स्थित आवास में निधन हो गया। सुबह करीब चार बजे उन्होंने सेक्टर चार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। झारखंड की राजनीति के दिग्गज सह झारखंड सरकार में मंत्री रहे समरेश सिंह को एक दिन पहले ही रांची स्थित मेदांता अस्पताल से बोकारो स्थित उनके घर लाया गया था। बोकारो जिले के ही चंदनकियारी प्रखंड, लालपुर पंचायत स्थित देवलटांड़ गांव में समरेश सिंह का पैतृक आवास है। संभावना जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वहीं से पूरी…
रांची : राज्य में बिजली की दरों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। बिजली वितरण निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व रिपोर्ट (एआरआर) दाखिल की है, जिसके आधार पर टैरिफ प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। वार्षिक राजस्व रिपोर्ट में बिजली वितरण निगम ने 7400 करोड़ का घाटा दिखाया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 2200 करोड़, वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 2600 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 2500 करोड़ का घाटा दिखाया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए दाखिल टैरिफ पीटिशन में बिजली वितरण निगम ने 20 प्रतिशत तक…
मुंबई। खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया है। खेसारी लाल यादव बीती रात तीन बजे लाइव आए और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कह डाली। इसकी वजह उनका परिवार है। खेसारी का कहना है कि उनके परिवार की फिक्र उन्हें खाई जा रही है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि खेसारी लाल यादव के परिवार में या उनके परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा क्या हो गया कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक के…