- डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
- बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
- बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग : कटकमदाग प्रखंड स्थित बानादाग पहाड़ी की तलहटी में मकर संक्रांति के अवसर पर गौरी शंकर धाम मंदिर समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय मेला शुरू हो गया. इसका उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया. विधायक ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी और भगवान गौरी- शंकर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि बानादाग पहाड़ी सनातन धर्म के लोगों के लिए जहां आस्था का केंद्र है, वही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है. यहां सांस्कृतिक भवन बनाए जा रहे हैं. पहाड़ी परिसर में सीढ़ी निर्माण के लिए…
बरकट्ठा : एशिया के सबसे गर्म जलकुंड वाला बरकट्ठा सूर्यकुंड धाम में शनिवार से 15 दिवसीय ऐतिहासिक मकर संक्रांति मेला शुरू हो गया. मेले का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बरकट्ठा सूर्यकुंड धाम पर्यटन स्थल के रूप में तेजी विकसित हो रहा है. सभी लोगों का दायित्व है कि यहां स्वच्छता बनाए रखते हुए इस ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल की सुंदरता को बनाए रखें. साथ ही इसके विकास में सहयोग करें. यह ऐतिहासिक मेला है, जहां परंपरागत घरेलू उपयोग के सामान उपलब्ध रहते हैं. यहां दूर-दूर से लोग आते…
हजारीबाग : प्राथमिक विद्यालय दंडईकला के सेवानिवृत्त शिक्षक सिद्धेश्वर उपाध्याय नहीं रहे. उनका निधन पांच जनवरी को हो गया था. उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए 16 जनवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. इसमें उनके शुभेच्छुओं और शिक्षकों को शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने का आह्वान किया गया है. उनका जन्म 26 जनवरी 1945 को हुआ था. उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में बतौर शिक्षक आजीवन शिक्षा का अलख जगाया. उनके दो पुत्र और चार बेटियां समेत भरा-पूरा परिवार है. ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/after-the-death-of-the-bjp-leader-the-angry-people-blocked-the-road/
गुमला : भाजपा के दिग्गज नेता सुमित केसरी का निधन हो गया। अपराधियों ने सुमित केसरी के पैर में गोली मारी थी और फरार हो गये थे। घायल अवस्था में उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था। चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद इलाके में कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा – गुमला एनएच मार्ग को जाम कर दिया है। समर्थक हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। निधन के बाद नाराज व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता सुमित गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के रहने वाले थे।…
गुमला। गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक पर्यटक कार खाई में गिर जाने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतकों और सभी घायलों को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां धनबाद निवासी आरजू बॉस (20 वर्ष) और शिवराम सत्यम (20 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल मंडल, प्रीतम कुमार और राहुल शर्मा को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर…
नई दिल्ली : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मस्क को कथित तौर पर शेयर बाजार में हेरफेर करने के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। उनकी ओर से मुकदमे को कैलिफोर्निया से बाहर ले जाने की अपील को न्यायालय की ओर से खारिज कर दिया गया है। बता दें, अगस्त 2018 में उन्होंने एक ट्वीट किया था कि उनके पास टेस्ला को निजी कंपनी बनाने के लिए पर्याप्त धन है, जिससे कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली था। इस मामले में शेयरधारकों ने मस्क पर आरोप लगाया है कि उनके…
चंडीगढ़ : जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था। वे धक्का लगने के कारण गिर गए थे जिसके बाद वे निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहीं, निधन के कारण राहुल गांधी की और से भारत जोड़ो यात्रा रोक देने की सूचना आ…
पलामू। शराब की दुकान पर तय कीमत से ज्यादा पैसे लेने को लेकर शुरू हुई बहस गोलीबारी तक पहुंच गयी। शराब दुकान में कुछ युवकों ने प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे देने से मना किया। दुकान में हंगामा शुरू हो गया। दोनों युवक शराब खरीदने के लिए ज्यादा पैसे नहीं देना चाहते थे और इसे लेकर शराब दुकानदार और ग्राहकों के बीच बहस हो रही थी। शराब दुकान चलाने वाले के चचरे भाई की कपड़े की दुकान भी बगल में थी। भाई इस विवाद को शांत करने पहुंचा लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि ग्राहकों ने दोनों को गोली मार…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी समय से खराब है। पिछले साल देश में आई बाढ़ ने इसको और चिंताजनक बना दिया। देश अभी इन परेशानियों से उबरा ही नहीं था कि पाकिस्तान में लोग महंगाई की मार झेलने लगे। खाद्य सामग्री के दाम आसमान छूने लगे हैं, जिससे जनता परेशान है। पाकिस्तान में खाने-पीने की वस्तुओं में पिछले एक साल में रिकॉड 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान के लोग देश में आटे की कमी से परेशान हैं। खाने-पीने की चीजों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी पाकिस्तान में महंगाई का अंदाजा इससे लगया जा सकता है कि देश में सरसों तेल…
बड़कागांव : बड़कागांव ढेंगा ग्राम निवासी पूर्व क्रिकेटर 45 वर्षीय सुनील सिन्हा का निधन बीती रात गुरुवार को हो गया. सुनील पिछले एक माह से पीलिया रोग से पीड़त थे. एक सप्ताह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. सुनील डीजीआर कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे. उनके निधन पर बड़कागांव में शोक व्याप्त है. प्रखंड के खेल प्रेमियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है. उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. जीवनयापन के लिए गार्ड का काम किया, पैसों के आभाव के कारण क्रिकेट से नाता टूटा सुनील सिन्हा एक अच्छे…
