- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पुणे। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक जयकुमार गोरे सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सतारा जिले के फलटन में भाजपा विधायक की कार पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में विधायक बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसे में गोरे के अलावा तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए हैं। घायलों में गोरे का बॉडीगार्ड और ड्राइवर शामिल हैं। पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शनिवार तड़के हुआ है। कार चालक ने अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। कार लोनंद-फलटन रोड से दूर पुल से 30 फीट नीचे…
नई दिल्ली। चीन समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते भारत में भी अब सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना की एक और लहर भारत में न आए इसके लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने भी कोरोना को लेकर हाल ही समीक्षा बैठक की थी, जिसमें मास्क और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के निर्देश दिए गए। केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी एक्टिव मोड में आ गई हैं, आइए 10 प्वाइंट में जानें आखिर कोरोना को मात देने के लिए भारत में क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं। 1.…
चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने हादसे की जानकारी दी है। कलेक्टर ने बताया कि हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। एक कार अचानक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
नई दिल्ली : इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शुरू हुए मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं। अब तक 37 खिलाड़ी ही खरीदे गए हैं। इनमें 18 विदेशी हैं। IPL फ्रेंचाइजियों ने 206.5 करोड़ में से 139.90 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी फ्रेंचाइजियों के पास 66.6 करोड़ की रकम बची है। IPL मिनी ऑक्शन के 4…
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर ‘क्रिसमस’ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री को ‘क्रिसमस’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आर्चबिशप हाउस परिसर में उपस्थित प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘क्रिसमस’ का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों…
हजारीबाग : हजारीबाग कैथोलिक धर्मप्रान्त के बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में सर्वधर्म समभाव समन्वय समित हजारीबाग के तत्वाधान से बिशप आवास में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम सर्वधर्म समिति के सभी धर्म के प्रतिनिधियों में भैया अभिमन्यु, अवतार सिंह, रूचि कुजूर, मो खालिद, स्वरुप चंद जैन, उमेश प्रताप, बीरबल प्रसाद, कवलजीत सिंह, ललन प्रसाद आदि ने मिलकर दीप प्रज्जवलित किया. फिर सभी ने संयुक्त रूप से केक काटा. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिस्टर नीलम और पुरोहित प्रबल खाखा के अगुवाई में हॉलीक्रॉस की धर्मबहनें और धर्मबंधुओ ने क्रिसमस नृत्य, क्रिसमस गीत…
घाटशिला: रात में अचानक घर में आग लगी और बुजुर्ग की मौत हो गयी। घटना गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के फारेस्ट ब्लॉक पंचायत के डुमुरबांधी गांव की है। रात में अचानक 55 वर्षीय गोपीनाथ हेम्ब्रम के घर मे आग लग गयी। इस हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो बैल भी झुलस गए। घटना के संबंध में मृत गोपीनाथ हेम्ब्रम के बेटे सोमाई हेम्ब्रम ने बताया कि पिताजी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह इस हाल में नहीं थे कि खाट से उठ पाते। आग कैसे लगी इस पर घरवालों ने कहा, बढ़ती ठंड…
हजारीबाग : डीएवी हजारीबाग के छात्रों ने फिर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर इतिहास रचा है. भारतीय कला संस्कृति और इतिहास से साक्षात्कार कराने और उनके प्रति रुचि जागृत करने के लिए इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ( इंटेक) द्वारा दिल्ली में आयोजित क्विज में डीएवी हजारीबाग की टीम द्वितीय स्थान लाकर उपविजेता का खिताब जीता. इस क्विज में डिस्ट्रिक्ट लेवल से लेकर नेशनल लेवल तक की प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 1600 स्कूलों ने भाग लिया. डिस्ट्रिक्ट से स्टेट और स्टेट से नेशनल राउंड के लिए उन्हीं टीमों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने प्रत्येक राउंड…
हजारीबाग : डीएवी हजारीबाग प्री-प्राइमरी शाखा की ओर से शुक्रवार को क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने विविध मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. साथ ही सांता क्लाउज बन खुशियां बांटी. कार्यक्रम में सुपरवाइजरी प्रमुख संपा श्रीवास्तव एवं इंचार्ज प्राइमरी आलोक मुखर्जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए सुपरवाइजरी प्रमुख ने कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन बच्चों में सभी त्योहारों के प्रति प्रेम भावना जागृत करता है. क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रेम और खुशी का संदेश देता है. बच्चों को सेवा कार्य में…
गंगटोक : सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। आर्मी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना तब हुई जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया। इसके बाद वह सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकला था, जो थंगू की ओर जा रहा था। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर…