Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

जोशीमठ : जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में भूधंसाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सायं को सिंहधार में स्थानीय जनता के कुलदेवता का मंदिर भी धराशायी हो गया है। इससे स्थानीय निवासियों में दहशत बढ़ गयी है। नगरपालिका के इस वार्ड में 56 मकानों में दरारें प्रशासन ने चिहिन्त की हैं। यहां पर भूधंसाव भी लगातार हो रहा है। ज्योर्तिमठ और नृसिंह धाम मंदिर को भू धंसाव से भारी नुकसान : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव के कारण ज्योर्तिमठ और भगवान बदरीनाथ के शीतकालीन…

Read More

नई दिल्ली : न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया, मामले में आगे की जांच के लिए शंकर मिश्रा को दिल्ली लाया गया है। कई छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 3 जनवरी को उसने अपना फोन बंद कर दिया था और उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरू बताई गई थी। पायलट और को-पायलट समेत एयर इंडिया के कर्मचारियों को शुक्रवार के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं…

Read More

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिले का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। ऐसा बंगाल की खाली में चल रही हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में हवाओं की रफ्तार कम हुई है। वहीं आसमान में बादल भी छंटे हैं। इस वजह से राज्य के तापमान में काफी गिरावट आयी है। राज्य के लोगों को अभी इस शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिनों तक ठंड कंपकंपाएगी। पहाड़ी क्षेत्र…

Read More

हरदोई। घटना ऐसी, जिसने देखी उसकी रूह कांप गई। कार के पीछे लगे लोहे के गार्ड में फंसा छात्र और तेजी से भाग रही कार। छात्र तो बचाओ बचाओ चिल्ला ही रहा था। जो देखता वह भी बचाओ बचाओ कहते हुए कार के पीछे भागने लगा। कोई बाइक से भागा तो कोई पैदल पर चालक कार नहीं रोक रहा था। सोल्जर बोर्ड चौराहा से घंटाघर मार्ग और फिर पूजा होटल के बगल से गली से मुड़कर सिनेमा मार्ग की तरफ चालक भागा। भीड़ ने कार पलट कर चालक को पीटा करीब एक किलोमीटर तक छात्र कार में फंसा रगड़ता चला…

Read More

रांची। राजधानी की शान पहाड़ी मंदिर को बचाने व सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। अतिक्रमण से पहाड़ी मंदिर को मुक्त करने की दिशा में उपायुक्त ने कई निर्णय लिए हैं। इसमें शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से बचाने के लिए परिसर को चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इस पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मंदिर परिसर क्षेत्र में अतिक्रमण पर विचार-विमर्श करते हुए उपायुक्त ने मंदिर क्षेत्र की भूमि का अंचल अधिकारी, शहर को सर्वे कराने का निर्देश दिया ताकि पहाड़ी मंदिर परिसर…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जायेगी। पहली पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1:05 बजे तक ली जाएगी। यह मैट्रिक की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 9:45 बजे से 11:20 बजे तक ओएमआर शीट दिए जाएंगे। परीक्षार्थी 11:25 बजे से 1:05 बजे तक सवालों के जवाब देंगे। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा ली जाएगी।…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग के हुपाद, बन्हा नवादा, स्थित न्यू हजारीबाग पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूचि कुजुर, सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखंड सरकार विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार समाजसेवी के द्वारा खेल महोत्सव का शुभारम्भ स्कूल का झाँडोतोलना कर किया। सर्वप्रथम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्कोट कर स्वागत किया तत्पश्चात फूल गुच्छा और शौल ओढ़ा कर शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रूचि कुजूर ने संदेश में बच्चों को कहा कि आप जिस समय को बिता रहें हो उसे व्यक्ति आजीवन याद रखता है इसलिए आज इस तरह से पढ़ाई और…

Read More

रांची : रांची में बैंक के अंदर हुए विवाद के बाद मैनेजर को ही चाकू गोद दी। दरअसल, एक्सिस बैंक में विवाद के बाद मैनेजर को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित एसिक्स बैंक के ब्रांच की है। शुक्रवार की दोपहर छोटू नाम के युवक का बैंक के अंदर मैनेजर से किसी बात को लेकर बहस हुआ, जिसके बाद युवक ने अपने पास रखे चाकू से बैंक मैनेजर के ऊपर एक के बाद एक कई बार हमला किया। गंभीर हालत में बैंक मैनेजर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया…

Read More

हजारीबाग : मुफस्सित थाना क्षेत्र के अमृत नगर स्थित कुंवर डेयरी फॉर्म में 29 दिसंबर को चोरी की घटना घटी थी. इस मामले में शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान अमृत नगर निवासी आलम अंसारी पिता : शेख जुम्मन और मो रजा उर्फ लादेन पिता : शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा. बता दें कि इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी नसीम अंसारी पिता : सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग कोर्रा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लोकेश्वर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पांच जनवरी को सिंदूर निवासी लोकेश्वर की हत्या कर उसका शव फोरलेन के तुलसी टांड़ स्थित झाड़ियों में फेंक दिया था. परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कोर्रा थाना को आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में पुलिस जांच कर रही थी. जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. सिंदूर स्थित हरिजन मोहल्ला निवासी युवक संजीत पासवान ने बताया कि वह…

Read More