- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची (विष्णु पांडेय)। देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के रांची जिले के कांके प्रखंड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया। अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। आपको बता दें कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। उक्त…
कोडरमा (अरुण सूद)। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल में उतराने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गयी नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना, बिरसा आम बागवानी योजना, कृषि विभाग का भुमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कई योजनाओं का चयन कर जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जल संसाधन विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल से कोडरमा जिला में हमार गांव…
रायपुर : न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले जसराज सिंह ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। लोग इसे गॉड गिफ्टेड बच्चा मानने लगे है। क्योंकि इसने महज 9 साल की उम्र में ही 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इसके अलावा एक एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। जसराज मैथ्स के 2 डिजिट के जोड़-गुणा के 100 सवालों को 1.11 सेकंड में सॉल्व कर लेता है। 3 डिजिट के 100 सवालों को हल करने में उसे केवल 2 मिनट ही लगते हैं। इस उपलब्धि ने जसराज का नाम विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा दिया है।…
रांची : कृषि मंत्री बादल ने बोकारो में बर्ड फ्लू से हुई मुर्गियों की मौत का लेकर कहा कि हाल के दिनों में बोकारो जिला से मुर्गियों के मरने की सूचना आई थी। विभाग के द्वारा मृत मुर्गियों के नमूनों को जाँच हेतु भारत सरकार द्वारा चिन्हित कोलकाता एवं भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया था। वहाँ से मुगियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि की गई है। बादल ने कहा कि बर्ड फ्लू मुर्गियों एवं घरेलू पक्षियों में होने वाली एक घातक, संक्रामक विषाणुजनित रोग है और मनुष्यों में भी इसके संक्रमण का खतरा रहता है परंतु मनुष्यों में…
डोमचांच (अरुण सूद)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीमंडा स्थित एक घर में शुक्रवार की रात डोमचांच पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अब्दुल्ला खां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कालीमंडा स्थित एक घर में कई लोग सामूहिक रूप से जुआ का अड्डा चला रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इन जुआरियों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार जुआरियों में सुनील कुमार, पिता- कृष्णा साव, बबलू कुमार, पिता-…
झुमरीतिलैया (अरुण सूद): तिलैया थाना में पदस्थापित एसआई सुनील कुमार पत्नी रीना दास के दोनों संतान बेटी विभव आकांक्षा क्लास 6 तथा बेटा गौरव सामंत क्लास 9 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एग्जामिनेशन 2023 क्वालिफाइड किए हैं. एंट्रेंस एग्जाम जनवरी माह में डीएवी स्कूल कोडरमा में संपन्न हुआ था. दारोगा सुनील कुमार के दोनों संतान कैराली स्कूल रांची में पढ़ते थे, एसआई सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों की सफलता में मेरी पत्नी रीना दास का अहम योगदान रहा है और तिलैया में होम ट्यूशन राजेंद्र कुमार के दिशा निर्देश पर दोनों ने तैयारी कि और सफलता प्राप्त किए.…
गोला : गोला थाना पुलिस ने डीभीसी चौक गोला निवासी सागर गोस्वामी को महिला से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि सागर गोस्वामी आजसू पार्टी का कार्यकर्ता है। पुलिस ने बताया कि गेरवाटांड क्षेत्र के यशोदा देवी पति दीपक महतो ने सागर गोस्वामी पिता प्राण गोस्वामी पर छेड़खानी मामले में थाने में आवेदन दिया है। जिस पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि आजसू कार्यकर्ता के गिरफ्तारी पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी सहित दर्जनों नेता थाना पहुंचे। साथ ही पुलिस से पूछताछ की। इस…
रांची (Vishnu Pandey) : पंचम् विधानसभा के एकादश (बजट) सत्र की आज की कार्यवाही समाप्ति के उपरांत झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश तथा अबीर-गुलाल लगाकर होली त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं…
नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM को 6 मार्च तक CBI कस्टडी पर भेज दिया। वहीं, सिसोदिया की तरफ से दाखिल जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को फैसला सुनाएगा। आज यानी शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी। सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 27 फरवरी को पांच दिन के लिए CBI रिमांड पर…
बरेली : शुक्रवार को 14 साल की छात्रा ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। छात्रा कक्षा में पढ़ाई करती थी। छात्रा का परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बेटी की फीस नहीं जमा कर सका। कॉलेज की ओर से लगातार छात्रा को परेशान किया जा रहा था। छात्रा ने यह बात अपने परिवार को बताई। छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों से गुहार लगाई थी कि मैं अप्रैल तक फीस जमा कर दूंगा। छात्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बरेली के अशोक गंगवार की बेटी साक्षी दुर्गा नगर इंटर कॉलेज में कक्षा…