Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर रामानुजगंज के तत्वाधान में जिला रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया।  युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी घोषणा पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। परंतु साढ़े 4 वर्ष गुजर जाने के बाद भी युवाओं को न बेरोजगारी भत्ता मिला और न ही रोजगार मिला। पूरे जिले भर से आए यूवाओं ने अपना हक का मांग किया। युवाओं को पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अब युवा शक्ति जाग…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की घोषणा आज यानि मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को कर दी गई है। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव लिंक से चेक कर सकते हैं। UPSMP के सचिव ने स्टूडेंट्स को दी बधाई यूपी बोर्ड…

Read More

रांची। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गयी है. सीपी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल, सोमवार की रात एक अज्ञात महिला के द्वारा फोन नंबर 7408335243 से व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश की गयी. रात के 1.15 बजे आया कॉल यह फोन रात के 1:15 बजे आया जब वह सोने गये और फोन की घंटी बजी और उन्होंने फोन उठाया तो उधर से किसी महिला के द्वारा अश्लील बातें सुनाई दी, उन्होंने बताया कि महिला बिल्कुल आपत्तिजनक स्थिति में…

Read More

रामगढ़: बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस रामगढ़ जिले के चुट्टुपालू में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन लोगी की मौत हो गई एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया व सड़क पर पलटे दोनों गाड़ियों को ट्रेन के माध्यम से हटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि पिछले 3 घंटों से रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 वनवे है। गड़के मोड़ के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर से सोमवार को रात 9 बजे रांची के लिए निकली इसी दौरान…

Read More

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट आगामी छह महीने के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर दस हजार से अधिक भक्त मौजूद थे। मौसम खराब होने की वजह से सीएण पुष्कर सिंह धामी वहां नहीं पहुंच सके। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खुले कपाट पौराणिक परंपरा के अनुसार मंगलवार सुबह 6:15 मिनट पर मंदिर के मुख्य कपाट खोल दिए गए। इससे पूर्व सुबह तड़के केदार बाबा की पंचमुखी मूर्ति का श्रंगार किया गया, भोग लगाया गया व पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात पंचमुखी डोली को मंदिर परिसर में लाया गया, सील बंद…

Read More

हजारीबाग। बरही थाना अंतर्गत करियातपुर स्थित एनएच-2 पर सोमवार की सुबह तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस का नाम सिद्धेश्वरी ट्रैवल्स है (संख्या – डब्ल्यूबी 41 एच 6566) बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दर्जनों यात्री जख्मी हो गए। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा बताया जाता है कि उक्त यात्री बस कोलकाता से रविवार संध्या को उत्तर भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए 16 दिनों के लिए निकली थी। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज गति से गुजर रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। बिजली बिल में अत्यधिक वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा स्तरीय आंदोलन एवं रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय बलरामपुर में हनुमान मंदिर प्रांगण में बिजली बिल में अत्यधिक बढ़ोतरी एवं भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार आई है तबसे उन्होंने सिर्फ ठगने का काम किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के द्वारा जन घोषणा पत्र में बिजली…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता।  शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामानुजगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्रकर के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1970 से प्रति वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। अगले कहा इसका उद्देश्य पृथ्वी के महत्व को बताना और पर्यावरण को बेहतर बनाय रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबकी जवाबदारी है।इसके संबंध विस्तृत…

Read More

नई दिल्ली। सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच सूडान सेना दूसरे देश के नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए तैयार हो गई है। जिसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने का जिम्मा उठाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूडान में भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं।…

Read More

रांची: राजधानी रांची में मौसम ने फिर अंगड़ाई ली है. तेज हवा के साथ जमकर हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है. अब धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है. सुबह से धूप का असर दिख रहा था, पर दोपहर होते-होते तेज बारिश हुई. अब मौसम भी साफ हो रहा है. मौसम विभाग ने बोकारो, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ जैसे जिलों में अगले तीन घंटे में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं मेघ गर्जन की भी बात कही है. बारिश के कारण पारा गिरा  राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश से…

Read More