Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामनुजगंज, अनिल गुप्ता। विधायक के कुशासन एवं कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में आयोजित विशाल प्रदर्शन बलरामपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आयोजित महती सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवम् विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह के करकमलों से बबलानंद सिंह पुनः भाजपा में शामिल हुए। सनावल क्षेत्र के बबलानंद सिंह पूर्व में भाजपा मण्डल के अध्यक्ष रहे, कुछ कारणों से इन्होंने दूसरी पार्टी का दामन थामा था, किंतु क्षेत्र के प्रभावशाली नेता रामविचार नेताम एवम् बलवंत सिंह के कार्यों से एवं भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर पुनः भारतीय जनता पार्टी…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के वाड्रफनगर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क के आभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां अगर कोई अचानक बीमार हो जाए तो घर तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है. खेत में काम करने के दौरान बैल ने युवक को पटक दिया जिससे युवक घायल हो गया परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस वाहन को बुलाया लेकिन घर तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी जिसके बाद मजबूरी में घायल व्यक्ति को खाट के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ा तब…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: बारिश की बेरुखी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर रही है. सावन के महीने में भी बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं और अब इंद्रदेव को मनाने में जुटे हुए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इंद्रदेव की पूजा करते हुए ढ़ोल नगाड़े बजाकर नाचते -गाते हुए भगवान इंद्र को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अच्छी बारिश हो जाए और किसानों की फसलों को पानी मिल जाए.  सप्ताह भर से ज्यादा बीता, नहीं हुई अच्छी बारिश बलरामपुर जिले में बारिश की बेरुखी इस कदर देखने को मिल रही है जिससे किसानों…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग के द्वारा जिले में दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजपुर ग्राम पंचायत बरियो में स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आर.बी. प्रजापति, डॉ. जे.सी. मेश्राम एवं डॉ. विवेक सिंह के द्वारा द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण किया गया। साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए क्या उपकरण की आवश्यकता है का चिन्हांकन भी किया गया। उक्त…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। खेरवार आदिवासी विकास परिषद छत्तीसगढ़ के बैनर तले विगत दिनों संत हरकेवल विद्यापीठ अंबिकापुर में दुर्गा मंदिर प्रांगण में समाज के कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्र से समाज के बुद्धिजीवी, सक्रिय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, महिला, पुरुष, युवा व समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाज के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह, प्रदेश सचिव बबलानंद सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवबालक सिंह व सचिव अशोक मांझी कार्यकारी अध्यक्ष जागेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह, अमावस सिंह, भगवान सिंह, दिलबहार सिंह धर्मदेव सिंह को…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर एक्का…

Read More

बसंतपुर। बसंतपुर निवासी मनोज गुप्ता की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोपहर के लगभग 12 बजे तालाब की ओर शौच के लिए निकले मनोज अपने घर दोबारा नहीं आ पाए. शौच में देरी होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया. जिसके बाद तालाब में युवक का शव परिजनों को दिखा. आनन फानन में शव को निकाला गया लेकिन तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने के पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कावड़ यात्रियों की सेवा कार्य आज भी जारी रहा. कावड़ यात्री बड़ी संख्या में यहां रुके जिनके लिए जल पान की एवं रुकने की व्यवस्था की गई थी. आज सेवा कार्य में नगर के पत्रकारगण लगे रहे वहीं प्रतिदिन नगर के विभिन्न वार्डों से जनप्रतिनिधि सहित वार्ड वासियों के द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है. गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में सावन सोमवार के पहले दिन से कांवरिया सेवा संघ के प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देश पर विधानसभा स्तरीय सामरी विधानसभा का 18 जुलाई मंडी परिसर राजपुर में एसडीएम कार्यालय एवं रामानुजगंज विधानसभा का 19 जुलाई को हनुमान मंदिर प्रांगण बलरामपुर में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा. प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मीडिया प्रभारी अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस के साढ़े 4 साल में जनता त्रस्त हो चुकी है. बिजली कटौती एवं बिजली बिल में अत्यधिक बढ़ोतरी, किसानों को जबरन ऑर्गेनिक खाद्य के नाम पर लूट एवं रासायनिक खाद की कमी तथा…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरवाही हायर सेकेंडरी स्कूल में जहां 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है वहीं स्कूल के सामने खेल मैदान में गांव के दबंगों के द्वारा जुताई किए जाने के बाद अब खेलने के लिए जगह नहीं बची, जिसे लेकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में आक्रोश है. उन्होंने खेल मैदान को कब्जे से मुक्त कराने की मांग प्रशासन से की है. गौरतलब है कि सन 2011 से ग्राम बरवाही में हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है.जहां ग्राम मिनवाखड़, इंद्रावतीपुर, आनंदपुर औरंगा के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते है. वही स्कूल के सामने खेल मैदान में लगातार गांव के…

Read More