- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय मणिपुर वायरल वीडियो की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपेगा।साथ ही केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा देकर मणिपुर वायरल वीडियो की जांच राज्य से बाहर कराने का निवेदन करेगी। मोबाइल फोन बरामद आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मोबाइल से वायरल वीडियो को रिकॉर्ड किया गया था उसको बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। अबतक सात लोगों की हुई गिरफ्तारी उल्लेखनीय है कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो आदिवासी महिलाओं को नग्न कर…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहर नदी के पलटन घाट में नहाने गए तीन में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. कन्हर नदी में डूबने से युवक की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरूवार दोपहर मृतक उमेश कश्यप उम्र 35 दो अन्य लोगों के साथ रामानुजगंज के पलटन घाट कन्हर नदी में नहाने गया था इसी दौरान मृतक के साथ अन्य 2 लोग गहरे पानी में डूबने लगे…
नई दिल्ली। यमुना एक बार फिर से उफान पर है। मंगलवार शाम सात बजे जलस्तर खतरे के निशान 205.33 से जलस्तर नीचे पहुंचा था, लेकिन 24 घंटे भी यह स्थिति नहीं रही। बुधवार अपराह्न तीन बजे फिर से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा और उसके बाद इसमें आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की बारिश का यमुना पर असर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर दर्ज हुआ, जबकि शाम चार बजे बढ़कर 205.98 मीटर पहुंचा गया है। बुधवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में हुई वर्षा का असर यमुना…
प्रयागराज। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर ली। करीब पौने पांच बजे सुनवाई पूरी होने पर उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा। तब तक सर्वे पर रोक लगी रहेगी। इससे पहले मंदिर व मस्जिद पक्ष ने जमकर बहस की। विधिक तथ्यों संग ऐतिहासिक तथ्य रखे गए। ASI और राज्य सरकार ने रखा अपना पक्ष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखा। मंदिर पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि मंदिर शिखर को गुंबद से और…
रांची, बिजय जैन। वासुपूज्य जिनालय के प्रांगण में गणिनी आर्यिका विभाश्री ने अपने प्रवचन में कहा जीवन में तीन का विशेष महत्व होता है। घड़ी में तीन सुई होती है जो समय बताती है, जज ऑडर देते समय तीन बार ऑडर ऑडर ऑडर बोलते है। तलाक के समय भी तीन बार बोला जाता है। धर्म और मान्यताओं की बात करें तो सनातन धर्म में श्रृष्टि के रचयिता तीन है ब्रह्मा, विष्णु और महेश साथ ही देवियां भी तीन लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का अहम स्थान है। धर्म में आरती करनी हो तो तीन बार की जाती है। किसी पवित्र स्थल…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता: हमारे समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसका दुसरा पहलू भी है जिसमें महिलाओं के प्रति यौन उत्पीडन और हिंसा की घटनाएं भी लगातार सामने आती हैं. जिला मुख्यालय में आज एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया. इस कार्यशाला में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन दहेज प्रताड़ना, टोनही प्रताड़ना इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं स्कूली छात्राएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं. महिलाओं का समाज में जागरूक होना जरूरी पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश आशीष पाठक ने वर्तमान समाज में महिलाओं की जागरूकता और अधिकारों की बात करते हुए कहा कि महिलाएं जागरूक रहेंगी…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम चरगड़ बेलभंडार में विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात मौत हो गई। विवाहिता के पति ने जहां फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया वहीं विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप बेटी के पति एवं परिजनों पर लगाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रामचंद्रपुर थाना में मर्ग कायम कर रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा रवि उम्र 22 वर्ष ग्राम तारकेश्वरपुर की शादी 14 माह पूर्व चरगढ़ बेलभंडार…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई जिला बलरामपुर के द्वारा अपने जारी कार्यकाल के अंतिम विधानसभा सत्र में भाग लेने के पश्चात रायपुर से रामानुजगंज लौटे विधायक बृहस्पत सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भरपूर आतिशबाजी की गई उसके बाद युवा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर विधायक बृहस्पत सिंह ने भारत माता चौक से अपने निवास तक युवाओं के साथ पदयात्रा भी किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव एवं विधायक प्रतिनिधि राहुल जीत सिंह ने कहा कि हमारे विधायक ने रामानुजगंज क्षेत्र की जनता के लिए अपने इस जारी कार्यकाल में विकास कार्यों की झड़ी…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। विधायक बृहस्पत सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के बाद बलरामपुर जिले में शासन के द्वारा शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान करते हुए महाविद्यालय भवन एवं बालक बालिका छात्रावास भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपय की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के द्वारा कलेक्टर को पत्र लिख शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय भवनों के निर्माण हेतु यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में शासकीय उद्यानिकी…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पीपरपान में मंगलवार को 25वे दिन भी राशन दुकान के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग बैठे रहे। परंतु आज भी राशन दुकान नहीं खुला। यह सिलसिला इस माह के पहले दिन से चल रहा है। राशन नहीं बांटने से ग्रामीण परेशान है। यहां 500 से अधिक राशन कार्डधारी है जिसमें पंडो एवं कोरवा जनजाति के 100 से अधिक राशन कार्डधारी है। गौरतलब है कि ग्राम पीपरपान राशन दुकान में अनियमितता को लेकर यहां के राशन दुकान निलंबित कर कुंडपान में अटैच किया गया था, परंतु विवाद के कारण इस माह का राशन…