- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
साहिबगंज। साहिबगंज राजमहल मुख्य पथ पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकलैया में शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बम से हमला कर दिया। घटना में डेढ़गामा निवासी सुबेश मंडल सहित पांच लोग घायल हो गए। ड्राइवर घायल अवस्था में ही स्कॉर्पियो चलाते हुए राजमहल थाने पहुंचा। पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुबेश मंडल, ड्राइवर सुभाष पासवान और घीसू मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायल सुबेश मंडल ने पुलिस को बताया कि वह साहिबगंज से स्कॉर्पियो से घर…
पलामू। समय अवधी समाप्त होने के उपरांत अवैध रूप से कोयले का परिवहन करने वाले ट्रक मालिक के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पास शुक्रवार को परिवाद दायर किया एवं वाहन मालिक पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। परिवाद के माध्यम से बताया गया कि अवैध खनिजों के परिवहन से सरकार के राजस्व की हानि होती है। उल्लेखनीय है कि अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर ने 14 सितंबर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रेड़मा चौंक के पास ट्रक संख्या (जेएच 02 एएक्स 5541) में 30 टन कोयला ले जाते पकड़ा एवं जांच के लिए कोयला…
वाशिंगटन। अमेरिका में एक विमान पर सवार 270 यात्री व चालक दल के 40 सदस्य उस समय दहशत में आ गए, जब विमान हवा में 28 हजार फुट गोता लगा कर नीचे आ गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद विमान अपने रास्ते से पलटा और वापस वहीं पहुंच गया, जहां से यात्री उस विमान पर सवार हुए थे। अमेरिका की प्रमुख विमानन सेवा यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग 777 विमान ने रात 8.37 बजे नेवार्क के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोम जाने के लिए उड़ान भरी। विमान पर चालक दल के 40 सदस्यों के साथ 270 यात्री मौजूद थे। उड़ान…
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में आर्यनगर चौक के समीप मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि 11 सितम्बर की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्य नगर चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण वाहन दुर्घटना से लग रहा था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त…
नई दिल्ली। मणिपुर मामले में एडिटर्स गिल्ड को मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक बढ़ा दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों नहीं एडिटर्स गिल्ड के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी जाए। कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी तब तक एडिटर्स गिल्ड को मिली राहत बरकरार रहेगी। आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली नजर में एफआईआर का अपराध…
पलामू। जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीमाटी घाटी में गुरुवार की देर रात यात्रियों के साथ लूटपाट की गयी। बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी के साथ महिलाओं के गहने भी लूट लिए। इस बीच एक वाहन के नहीं रुकने पर बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। गोली चालक के पैर में लगी, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जख्मी हालत में उसे एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कई लोगों के मोबाइल, पैसे और महिलाओं के गहने लूट लिए। डकैतों की संख्या छह थी। सभी हथियार एवं लाठी…
रांची। नामकुम थाना सहित अन्य थानों में भू-माफिया, जमीन दलाल की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। नामकुम थाना के गेट पर शुक्रवार को एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है कि जमीन दलाल, भू-माफिया का थाना परिसर में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा भी कई अन्य थानों में भी ऐसा ही पोस्टर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गत 10 सितम्बर को सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा था कि कहीं भी कोई यह आरोप नहीं आए कि थाना प्रभारी किसी…
कोडरमा, अरुण सूद। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से बीमा जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसके अभियान के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अग्रणी जिला प्रबंधक निवास कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक वीमल झा एवं बीमा कंपनी के हजारीबाग आंचलिक प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये जागरूकता अभियान बैंक ऑफ इंडिया के बीमा कंपनी एस यू डी लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा आयोजित किया गया है, ये जागरूकता अभियान कोडरमा जिले के तीस गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बीमा से…
कोडरमा, अरुण सूद। गुरुवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति कोडरमा जिले के दौरे पर रही। इस दौरान समिति के सभापति सरयू राय ने कोडरमा परिसदन में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। सभापति ने क्रमवार कार्य प्रगति की जानकारी ली। माननीय सभापति ने क्रमवार *झारखंड वन विकास निगम, झारखंड खनिज विकास निगम लि.,झारखंड पुलिस आवास निगम लि., झारखंड पर्यटन विकास निगम लि., झारखंड शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लि., झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम लि., सिल्क टेक्सटाईल्स एवं हस्त-शिल्प निगम लि., झारखंड राज्य बेवरेज निगम लि.,झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति…
रांची। राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितम्बर के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे। ये भी पढ़िए… https://offbeatnews.in/people-burnt-effigy-of-pakistan-in-protest-against-terrorist-incident/