Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मेंटेनेंस काम को कारण बताते हुए छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है।रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का काम शनिवार 16 सितंबर से 35 दिनों तक चलेगा। कटनी रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों को 16 सितंबर से 30 सितंबर तक तथा बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल समेत चार ट्रेनों को 16 सितंबर से 18 अक्टूबर तक एक माह के लिए कैंसिल कर दिया है।मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनों के अचानक से रद्द होने से दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब राज्य…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल के उन्नयन कार्य को पूरा करते हुए सभी स्वीकृत 94 पद पर नियुक्ति जल्द से जल्द करने की मांग मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मांग किया गया है। मांग पूरा न होने पर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने वर्तमान सरकार को ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में…

Read More

चंडीगढ़। अनंतनाग में दो दिन पहले आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गांव भड़ौजियां पहुंचकर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह न्यू चंडीगढ़ के गांव भड़ौजियां के थे। मनप्रीत का शव शुक्रवार सुबह चंडी मंदिर स्थित सेना की पश्चिमी कमान के मुख्यालय पहुंचा। यहां सैन्य अधिकारियों के श्रद्धांजलि देने के बाद शव को पैतृक गांव भड़ौजियां ले जाया गया। गांव में…

Read More

पटना, 15 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 सितम्बर को एकदिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। उनके आने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वे मधुबनी के झंझारपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। झंझारपुर में सभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अररिया जिले के नेपाल-भारत सीमा पर स्थित जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बथनाहा स्थित एसएसबी के नवनिर्मित भवनों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री करीब चार घंटे तक बिहार में रहेंगे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शाह दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से…

Read More

तमिलनाडु, 15 सितंबर (हि.स.)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने श्रीलंका नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 मछुआरों की रिहाई को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। खबरों के मुताबिक गुरुवार को श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने रामेश्वरम के एक नाबालिग सहित 17 मछुआरों को अवैध शिकार के आरोप में हिरासत में ले लिया। मछुआरों में आर.अरुण (36), ए. सहया किंग्स्टन राज (38), एम. बालामुरुगन (50), ए. इन्नासी (46), सी.कार्ल मार्क्स (41), एस. मुरुगन (52) के नाम सामने आए हैं। मछुआरों के नेता जेसु राजा का कहना है कि केंद्र सरकार को गिरफ्तार मछुआरों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर तत्काल…

Read More

दुर्ग, 15 सितंबर (हि.स.)। भिलाई में पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से चालक ने ट्रक को ब्रिज के ऊपर ही किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान देर रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार पीछे से उसमें जा घुसा। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शुक्रवार को परिजनों को सौप दिया है। छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात 10.15 बजे डायल 112 की टीम से…

Read More

रायपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में बड़बोलापन दिखा कर चले गये। उनके पास केंद्र सरकार के कामों पर बोलने को कुछ नहीं था। चंद्रयान, जी-20 पर ऐसी बातें कर रहे थे जैसे यह भारत की नहीं भाजपा की उपलब्धि हो, हर साल दो करोड़ रोजगार, किसानों की आय दुगुनी, 100 दिन में महंगाई कम, नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता के सवालों का भाजपा अध्यक्ष के पास कोई जवाब नहीं था। छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र द्वारा किये जा रहे भेदभाव चावल में कटौती, बारदाना में कटौती, सात लाख…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। डीसी मेघा भारद्वाज के कड़े निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय ने शुक्रवार को तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो विश्रामबाग, जयनगर रोड और महतो अहरा रोड में कार्रवाई की। इस दौरान अहरा रोड में बालू लोड 2 ट्रैक्टर, जयनगर रोड में बालू लोड एक ट्रैक्टर एवं झलपो विश्रामबाग रोड में बालू लोड 3 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इस दौरान बालू लोड एक ट्रैक्टर को झलपो विश्रामबाग रोड में करीब 100 की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ ने खनन विभाग के कब्जे से ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। डीएमओ जयनगर रोड में पकड़े गए बालू लोड ट्रैक्टर…

Read More

गुमला, 15 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के तीन अफसरों कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौनेक और डीएसपी हुमांयु भट को गुमला के सर्किट हाउस रोड स्थित अमर जवान स्मारक पर शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सेना सेवा परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लक्ष्य फिजिकल अकेडमी, सेव योर लाइफ, भाउराव देवरस स्मृति न्यास व योग परिवार गुमला से जुड़े लोगों ने स्मारक स्थल पर दीप जलाकर व…

Read More

रामगढ़, 15 सितंबर (हि.स.)। धनबाद बम विस्फोट वारदात की मुख्य आरोपित गुड़िया ने अपनी पहचान छुपाने के लिए ने दूसरी शादी कर ली थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब धनबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अभी तक धनबाद पुलिस गुड़िया देवी को पिंटू वर्णवाल की पत्नी के रूप में जान रही थी लेकिन जब गुड़िया पकड़ी गई तो उसका पति सचिन मिला। बेहद शातिराना तरीके से गुड़िया देवी ने अपने घर में लगभग 250 जिलेटिन छुपा कर रखा था। 10 महीने तक मायके में छुपी रही थी गुड़िया धनबाद जिले की थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको बाजार में 8…

Read More