- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
मास्को। रूस ने सोमवार देररात यूक्रेन के हमले को विफल कर दिया। यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्र को निशाना बनाया। रूस की रक्षा वायु प्रणाली ने यूक्रेन के 11 ड्रोन मार गिराए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि बेलगोरोड में सात और कुर्स्क क्षेत्र में कुल चार ड्रोन गिराए गए। हालांकि, मंत्रालय ने इस दौरान कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि बेलगोरोड और कुर्स्क दोनों क्षेत्र यूक्रेन की सीमा पर…
बेंगलुरु। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल विवाद पर आज बेंगलुरु में बंद के दौरान कोहराम मचा हुआ है। तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ राज्य में लगातार हो रहे प्रदर्शन के बीच विभिन्न संगठनों के मंगलवार को बेंगलुरु बंद के आह्वान का जनजीवन पर खासा असर दिख रहा है। हालांकि बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने कहा है कि उसके रूट हमेशा की तरह शुरू रहेंगे। बावजूद इसके अधिकांश बसें सड़कों से गायब हैं। सरकार ने बंद के मद्देनजर स्कूल और कालेजों में आज छुट्टी कर दी है। इन संगठनों ने शुक्रवार को राज्यव्यापी…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 93 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वनांचल क्षेत्र बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज राजधानी रायपुर पहुंचेगी। इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड करेंगे। परिवर्तन यात्रा में सांसद सुनील सोनी , पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल आदि सम्मिलित होंगे। परिवर्तन यात्रा में छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय नेता लगातार शामिल हो रहे हैं। परिवर्तन यात्रा का रायपुर शहर में 80 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के शहर में प्रवेश करने…
मुंबई। महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोट मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत छह आरोपित विशेष एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। साथ ही सभी आरोपितों को अगली सुनवाई के दौरान हाजिर रहने का आदेश दिया है। मालेगांव बम विस्फोट मामले की सुनवाई के लिए भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर दोपहर 2 बजे के करीब कोर्ट में पहुंची और उनके वकील ने देरी के लिए स्वास्थ्य समस्याओं को कारण बताया। कोर्ट ने उनका बयान दर्ज करने…
रायपुर। बिलासपुर में सभा के बाद राहुल गांधी सामान्य यात्रियों की तरह लोगों के साथ बैठकर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर सोमवार शाम रायपुर पहुंचे। राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल समेत तमाम कांग्रेसी नेता उनके साथ मौजूद थे। रायपुर रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी के दौरे को लेकर जबरदस्त सुरक्षा की गई थी। बिलासपुर से राजधानी रायपुर आने के बाद राहुल गांधी ने मंत्रियों के साथ चर्चा की। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राहुल गाँधी ने मुख्यमंत्री की कार से रायपुर जाने के आग्रह को अस्वीकार कर ट्रेन से रायपुर जाने की मंशा…
धमतरी। शहर- अंचल में गणेशोत्सव की धूम है। गणेश पंडालों में बनाई गई मनोरम झांकियां बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रही है। शहर में जगह-जगह सार्वजनिक उत्सव समितियों की ओर से भगवान श्रीगणेश की नयनाभिराम मूर्तियों को देखने लोग पंडालों तक पहुंच रहे हैं। आमापारा के बनिया तालाब में स्थित गणेशजी और चन्द्रयान की झांकी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है। शाम ढलते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 11 दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर धमतरी में धर्ममय वातावरण निर्मित हो गया है। आमापारा में सत्यम गणेश उत्सव समिति द्वारा तालाब में मूर्ति स्थापित…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही हाइड्रोजन के उत्पादन और निर्यात का केंद्र बनेगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और सचिव पंकज जैन, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एस एम वैद्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। हरदीप पुरी ने बताया कि हाइड्रोजन के साथ, स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में भारत का आगे बढ़ना किसी क्रांति से…
बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में शिवलिंग टूटने के बाद हुए हंगामा में हिंदुओं को गिरफ्तार किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसके खिलाफ समाहरणालय के समक्ष धरना में लोगों से शामिल होने की अपील की है। गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा है कि बेगूसराय में शिवलिंग भी टूटा और दर्जनों निर्दोष हिंदुओं को पकड़ा भी जा रहा है। अगर हिंदू होना गुनाह है तो मैं भी गुनाहगार हूं। हमारी आस्था को हर दिन ठेस पहुंचती है और हम उफ तक नहीं करें। बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने के बाद…
रायपुर। राहुल गांधी आज (सोमवार) सुबह रायपुर पहुंचे हैं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सहयोगियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।उन्हें नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट ले जाया गया है। वे आज बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इस दौरान जिलेवासियों को 597.61 करोड़ के 413 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। ये…