- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
ब्रिटिश कोलंबिया, (हि.स.)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा चिलिवैक शहर में हुआ। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो इंजन वाला यह विमान (पाइपर पीए-34) सेनेका स्थानीय हवाई अड्डे के पास एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चिलिवैक शहर वैंकूवर से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) पूर्व में है। कनाडा के अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। हादसे में पायलट सहित विमान पर सवार सभी तीन लोग मारे गए।…
गढ़वा, (हि.स.)। जिला पुलिस ने जनवरी में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट के साजिशकर्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के डुमरडीह स्थित सोनीपरा निवासी मिकाईल खान के रूप में हुई है। उसके पास से लूटा गया बैग, बायोमेट्रिक स्कैनर एसबीआई बैंक का एटीएम और भारत फाइनेंस का कलेक्शन रजिस्टर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को भंडरिया थाना क्षेत्र बिंदा गांव से पूरब स्थित जंगल में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदोरा थाना क्षेत्र स्थित घाटपेडारी निवासी सत्यनारायण मरावी के साथ पांच अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की घटना…
नई दिल्ली/रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित वामपंथ उग्रवाद की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उग्रवाद की समस्या की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक है कि इन क्षेत्रों में विकासोन्मुखी योजनाएं व्यापक पैमाने पर चलायी जाए, जिसके लिए राज्य को संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का भारत सरकार के खनन कंपनियों पर करीब एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये बकाया है, जिसे उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध…
रांची, (हि.स.)। पेयजल की समस्या से निदान के लिए राज्य की 4351 ग्राम पंचायतों में 10-10 चापाकल लगाए जायेंगे। स्थानीय विधायकों की अनुशंसा पर प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाया जायेगा। इस तरह राज्य में कुल 43510 चापाकल लगेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गयी है। इस योजना में कुल चार अरब, 63 करोड़, 62 लाख, 54 हजार 626 रुपये व्यय होगा। इस योजना से लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। यह बात शुक्रवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालु घाटी में बोरी में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ। इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस घटना के बारे में शुक्रवार को रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित महतो ने बताया कि गुरुवार की देर शाम गड़के मोड़ के पास बने हुए वन विभाग के वॉच टावर के पास कुछ लोगों ने बोरी में बंद महिला की लाश देखी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि महिला लेगिंग्स कुर्ती पहनी हुई थी और उसकी मांग में सिंदूर भी लगा हुआ था। पुलिस ने…
रामगढ़, (हि.स.) । स्वच्छता अभियान मानव जाति की सेहत और उसके भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। आज हमारे समाज में सफाई को लेकर जागरूकता काफी कम है। इसे हर तबके के द्वारा किया जाना चाहिए। यह बातें शुक्रवार को रामगढ़ शहर के ब्रिगेडियर पुरी पार्क में स्पेशल कैंपेन 3.0 के तहत चलाए गए सफाई अभियान के दौरान ब्रिगेडियर संजय खंडपाल ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 2 से 31 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। रामगढ़ में इसे और बड़े पैमाने पर चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन के…
रांची, (हि.स.)। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को होम अफेयर्स की पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी के लिए नामित किया गया है। दुबे इस पैनल में पार्टी की नेता किरण खेर की जगह नियुक्त होंगे। डॉ. निशिकांत दुबे भाजपा के बेहद तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। वह पहले भी कई मुद्दों पर विपक्षी सांसदों से अकेले भिड़ चुके हैं। भाजपा ने हाल ही में सम्पन्न हुए संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलने के लिए डॉ. निशिकांत दुबे को ओपनिंग स्पीकर के तौर पर चुना था। निशिकांत दुबे का नाम तब सामने आया जब…
रांची,(हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर शुक्रवार को आंशिक रूप से सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि इस याचिका में पांच डिफेक्ट हैं, जिसके कारण अब 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। साथ ही कोर्ट ने हेमंत सोरेन को इस याचिका में जो त्रुटियां हैं, उसे भी दूर करने का आदेश दिया है। यह मामला चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। याचिकाकर्ता हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका में प्रवर्तन निदेशालय के समन व उसके अधिकार को चुनौती…
नई दिल्ली, (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़े के प्रकाशित करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हम किसी भी राज्य सरकार के किसी काम पर रोक नहीं लगा सकते। कोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस जारी कर जनवरी, 2024 तक जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में विस्तृत सुनवाई करेंगे। बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जाति आधारित जनगणना का डाटा जारी किया था, क्योंकि इसके पहले भी 6 सितंबर को कोर्ट ने सर्वे के आंकड़े जारी करने पर…
मुंबई, (हि.स.)। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमले संबंधी ई-मेल आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। इस धमकी भरे ई-मेल करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार को एक धमकी भरा ई-मेल आया था। इस ई-मेल के जरिये सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके नाम पर गुजरात में बने स्टेडियम पर हमला करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में कहा गया है कि भारत में सब…