- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची,(हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। संभावना है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छोड़ भी दिया जाएगा। अभी वो अस्पताल में ही इलाजरत हैं। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर स्निग्धा रॉय प्रिया ने बताया कि चिंता जैसी कोई बात नहीं है। देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया था। रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से सांस…
रांची, (हि.स.)। राज्य में मौसम साफ हो गया है। बीते दिनों पांच दिनों तक बारिश हुई, जिसके बाद से आसमान एकदम साफ हो गया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 36 से 48 घंटे के अंदर राज्य के अधिकांश हिस्से से मानसून के वापस लौट जाने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि इस बार मानसून की विदाई में देरी हो सकती है।…
रांची, (हि.स.)। समाज कल्याण विकास समिति हटिया ने रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर गुप्ता मेडिकल हॉल हटिया के समीप आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टर वीके जगनाणी, मधुमेह हृदय एवं थायराइड रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरएन चौधरी, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश कुमार ने मरीज का इलाज किया। मरीजों का निःशुल्क बीपी शुगर जांच किया गया तथा गरीबों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। हर आयु वर्ग के 250 से अधिक मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर के आयोजन में हटिया के समाज कल्याण विकास समिति तथा गुप्ता मेडिकल हॉल का अहम सहयोग…
गंगटोक। सिक्किम में तीस्ता नदी में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। वहीं 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 105 लोग अब भी लापता हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन तीस्ता नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच गई है। मृतकों में मंगन जिले के 4, गंगटोक जिले के 6 और नामची जिले के 2 लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 21 लोग पाकिम जिले से हैं, जिनमें 9 सेना के जवान भी…
बलरामपुर। रामानुजगंज में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडल स्तरीय मतदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया कमल युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. नेताम ने विधायक बृहस्पति सिंह पर जमकर निशाना साधा. कार्यकर्ताओं से चुनाव में उत्साह के साथ मैदान में उतरकर बुथ स्तर तक तैयारी करने के लिए कहा. पीएससी भर्ती घोटाले की होगी जांच नेताम ने कहा कि सीजीपीएससी भर्ती में घोटाला करते हुए युवाओं को धोखा देने का काम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है हमारी सरकार अगर प्रदेश में बनती है तो इसकी सीबीआई जांच कराई जाएगी और घोटाले में शामिल…
बलरामपुर। रामानुजगंज से अंबिकापुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की हालत बहुत जर्जर हो चुकी है. रामानुजगंज से आरागाही, तातापानी सहित जिला मुख्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं. सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को धूल भरे गुब्बारों का सामना करना पड़ रहा है. खस्ताहाल सड़क का खामियाजा भुगत रहे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में इन दिनों कई जगहों पर बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं. बारिश के मौसम में गड्ढों की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है जो दुर्घटना का कारण बन रही है. इस सड़क पर वाहन हिचकोले…
कोडरमा, अरुण सूद। झुमरी तलैया क्षेत्र के मुख्य मार्ग पूर्ण रूप से अतिक्रमण के चपेट में है। ये छोटा सा शहर महाराणा प्रताप चौक, स्मार्ट बाजार, झंडा चौक, स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज होते हुए कोडरमा रेलवे स्टेशन, रांची-पटना रोड तथा तिलैया थाना होते हुए सुभाष चौक तक सड़क के किनारे लगे ठेलों और सब्जी विक्रेताओं ने अपना अधिकार बना रखा है। इसके अलावा शहर में चलने वाले ऑटो और टोटो ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है। यानी जहां तहां खड़ा कर यातायात प्रभावित करते आ रहे हैं। ऐसा लंबे अंतराल से होता रहा है लेकिन इस ओर…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 09 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सत्ता विरोधी संघर्ष के प्रतीक क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा की पुण्य तिथि की याद दिलाती है। 14 जून, 1928 को अर्जेंटीना में चे ग्वेरा का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम अर्नेस्तो चे ग्वेरा था। लोग उन्हें प्यार से चे बुलाते थे। चे ने मेडिसिन की पढ़ाई की। वो चाहते तो डॉक्टर का पेशा अपनाकर आराम से अपनी जिंदगी गुजार सकते थे, लेकिन अपने आसपास भीषण गरीबी देखकर उन्होंने क्रांति का रास्ता चुना। युवावस्था में ही चे ने मोटरसाइकिल से तकरीबन…
गुमला। संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान बिशुनपुर विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आजाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ़ भाजपा ने सम्मान दिया है। अलग झारखंड राज्य की सौग़ात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस, आदिवासी द्रौपदी मुर्मू…
रांची, (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के शौर्य जागरण यात्रा और धर्मसभा को लेकर रांची में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। रांची के हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती है। हर चौक चौराहों से बाइक सहित अन्य वाहनों से केसरिया झंडा लिए युवक धर्म सभा में शामिल रहे। खासकर डोरंडा इलाके में डीएसपी हटिया राजा मित्रा और डोरंडा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ विभिन्न चौक चौराहों में पुलिस अधिकारी तैनात रहे। दूसरी ओर चुटिया थाना स्थित महादेव मंडा से जुलूस में विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित…