- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना कराने को लेकर सहमति बनी है। बैठक के दौरान सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने जातीय जनगणना पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने भी अपने राज्यों में जातीय जनगणना कराने की बात पर सहमति जताई है और वह कराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह निर्णय…
रामगढ़, (हि.स.) । जमीन विवाद को लेकर रामगढ़ कॉलेज रणक्षेत्र बन गया। यहां एक तरफ छात्र संगठन भू माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे, तो दूसरी तरफ सैकड़ों ग्रामीण अपने रास्ते की मांग को लेकर अड़े हुए थे। सोमवार को सुबह से शाम तक यहां तनाव की स्थिति बनी रही। दर्जनों पुलिस और दंडाधिकारी छात्रों और ग्रामीणों की बात सुनते रहे। हालांकि शाम तक भी अधिकारी किसी स्पष्ट निर्णय पर नहीं पहुंच पाए। इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप रामगढ़ अंचल अधिकारी सत्येंद्र पासवान ने जांच का आश्वासन देकर किया है। हालांकि यह आश्वासन भी चंद दिनों के लिए…
उज्जैन, (हि.स.)। उज्जैन पुलिस ने 26 लाख रुपये कीमत के 131 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाये। 06 मोबाईल चोरो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक क्राईम योगेश सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के नेतृत्व में सायबर सैल प्रभारी व टीम ने गुम हुए 131 मोबाईल फोन खोजने व 06 मोबाईल चोरो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश करने में सफलता प्राप्त की है ।…
हरिद्वार। सनातन धर्म में पितरों के निमित्त किए जाने वाले श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पूर्वज तृप्त होते हैं और वे आशीर्वाद देते हैं। श्राद्ध के बारे में अनेक धर्म ग्रंथों में कई बातें कही गई हैं। महाभारत के अनुशासन पर्व में भी भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को श्राद्ध के संबंध में कई ऐसी बातें बताई हैं, जो वर्तमान समय में बहुत कम लोग जानते हैं। महाभारत में ये बताया गया है कि श्राद्ध की परंपरा कैसे शुरू हुई और फिर कैसे ये धीरे-धीरे जनमानस तक पहुंची। श्राद्ध से संबंधित…
नैनीताल। नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर रविवार रात्रि एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर घटगढ़ के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल पर काफी खतरनाक मोड़ होने के बावजूद वहां सड़क किनारे रेलिंग न लगी होने की भी जानकारी सामने आ रही है। दुर्घटना की सूचना सबसे पहले स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि गोपाल रावत ने पुलिस एवं प्रशासनिक बलों को दी। इस पर सक्रिय हुई जनपद के कई थानों-चौकियों की पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज (सोमवार) सुबह तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की है। तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। तंजानिया की राष्ट्रपति आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वो 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। ये…
नई दिल्ली। सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीएरफ) ने सिक्किम आपदा प्रभावितों के बीच बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। भीषण सैलाब में 14 जगहों पर पुल टूट गए और वहां अस्थाई पुलिया बना कर लोगों को निकालने का काम चल रहा है। बाढ़ की वजह से सड़क मार्ग पर मलबा फैल चुका है, लोग पैदल निकलने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे-जैसे बचाव कार्य तेज किया गया है, मृतकों का आंकड़ा भी सामने आ रहा है। हादसे में अभी तक 34 लोगों की मौत सूचना है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएएफ) की ओर से आंकड़ा जारी कर…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम सहित पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को, मिजोरम की सभी 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को, राजस्थान की 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को और तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी पांच विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पांच राज्यों में…
रायपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री निवास में रविवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। उसके पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हुई सभी पीएससी की परीक्षाएं विवादित रही हैं। हाई कोर्ट में उसके खिलाफ फैसले आए लेकिन रमन सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की। हम जब से सरकार में आए हैं तब से लगातार सारी परीक्षाएं हो रही हैं। बैठक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि हर स्तर पर दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई है, अब स्क्रीनिंग कमेटी व सीईसी में निर्णय होगा। भाजपा की वायरल…
रांची, (हि.स.)। इस वर्ष 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के मद्देनजर रांची रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह निर्णय हुआ है कि दरभंगा और गोरखपुर से आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही जिन ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ देखी जाएगी या फिर वेटिंग लिस्ट की संख्या ज्यादा रहेगी उनमें अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने रविवार को बताया कि इस वर्ष रेलवे कर्मचारियों द्वारा पहले मंथन किया गया कि किस रूट की ट्रेन में सबसे ज्यादा…