- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची, (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भेड़िया तो इंडी एलायंस है, जिसके कर्णधारों ने 60 वर्षों तक देश को लूटा है। इनके खिलाफ जब आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शेर की तरह दहाड़ रहे हैं तो ये सभी परिवार की राजनीति को बचाने, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। वे मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर किए हैं। साक्ष्यों के साथ…
पलामू, (हि.स.)। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग के बरगाही गांव में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों पास के स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पैर फिसलने से दोनों गड्ढे में जा गिरे। सोमवार देर शाम दोनों के शव गड्ढे से बरामद किए गए। उनकी पहचान लालदेव यादव के पुत्र नीतीश कुमार (7) एवं पुत्री किरण कुमारी (10) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार एनएच निर्माण में लगी शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दीनादाग के बरगाही गांव से मिट्टी काटकर ले गई है, जिससे…
जमशेदपुर, (हि.स.)। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती स्थित दुर्गा साहू घर के बाहर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों में एक घायल हो गया। जख्मी हालत में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित 24 सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी मोनी मोहंती उर्फ़ चितरंजन मोहंती को पुलिस पकड़कर एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त एक लोडेड देसी पिस्टल, बाइक एवं घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात उरांव बस्ती में दुर्गा साहू के घर के बाहर गोली चालन कि घटना की जानकारी मिल। वही घटना को अंजाम…
धनबाद, (हि.स.)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर धनबाद में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को सभी थानेदार, सार्जेट, सिटी एसपी एवं पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। सभी थाना, ओपी प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर, डीएसपी, एसडीपीओ को निर्देश दिया जाता है कि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए काफी संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति…
रांची, (हि.स.)। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को चिटफंड कंपनी डीजेएन ग्रुप के संचालक राम किशुन ठाकुर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। राम किशुन पर ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। जांच में यह बात सामने आयी है कि राम किशुन ने अधिक ब्याज का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी की और ठगी करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद निवेशकों ने लालपुर थाना में कांड संख्या 220/2016 दर्ज करवाया था। इसे सीबीआई…
कोडरमा, (हि.स.)। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ धजवा जंगल के समीप वन भूमि से अवैध ढिबरा के उत्खनन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली जानकारी के बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने बीती रात 2:30 बजे बेलाटांड़ धजवा जंगल के पास से एक जेसीबी मशीन और दो शक्तिमान को अवैध उत्खनन करते जब्त किया। साथ ही जेसीबी चालक पवन कुमार (28), ट्रक चालक हीरालाल मेहता (28) और ट्रक चालक अशोक मेहता (43) को गिरफ्तार किया। छापेमारी दल में डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, पुलिस…
कोडरमा, अरुण सूद। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान अर्थात् केन्द्र को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय जल शक्ति केंद्र की जानकारी ली। जल संरक्षण, संचयन करने से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति केंद्र में तालाब, आहार, चेकडैम समेत जल संसाधन से संबंधित सभी स्रोतों का रिकॉर्ड रखेंगे। आमजनों को भी जल संरक्षण के बारे में बतायें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल सोमवार को जांच के दौरान दो ट्रकों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिला है। पुलिस द्वारा जब उक्त विस्फोटक सामग्रियों के परिवहन के संबंध में चालकों से दस्तावेज मांगे गए तो चालकों द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट को जब्त कर लिया है। विस्फोटक सामग्री की कीमत 25.50 लाख ज्ञात हो कि आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर भी जांच बढ़ा दी गयी है।…
नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के लिए 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, राजस्थान के लिए 41 उम्मीदवारों की पहली सूची और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। राजस्थान के लिए जारी पहली सूची में राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित सात सांसदों को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के लिए भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची में अधिकतम मौजूदा मंत्री और विधायक शामिल हैं। शिवराज चौहान बुधनी से और नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ेंगे। सिंधिया समर्थकों में तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को टिकट मिला है।…
देहरादून/मसूरी, (हि.स.)। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के उपरान्त 27 युवा अधिकारी मुख्य धारा में शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद आयोजित भव्य दीक्षांत और शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा, समर्पण की शपथ ली। प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन युवा अधिकारियों के कंधों पर सितारे सजा कर…