- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा, (हि. स.)। कोडरमा बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारी और नौ कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 16 पदों के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। दो वर्षों के लिए हुए चुनाव में बार एसो. के निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सलूजा 8वीं बार भी बड़े मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पुन: अध्यक्ष बने। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर धीरज कुमार जोशी, महासचिव मनीष कुमार सिंह, सह सचिव (प्रशासन) अरुण कुमार मिश्र, सह सचिव (पुस्तकालय) अरूण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा और सह कोषाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा चुने गए। वहीं नौ कार्यकारिणी सदस्यों में आमीर निजामी, अनिल कुमार गुरु, चंदन कुमार पांडेय,…
रांची, (हि. स.)। आक्रोशित लोगों ने रामनाथ महतो के शव के साथ गुरुवार शाम को मेकॉन गेट को जाम कर दिया। मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षागार्ड के मारपीट की घटना के बाद रामनाथ महतो की मौत बुधवार को हो गई थी। इसके बाद से सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। रामनाथ महतो के शव को मेकॉन गेट के समक्ष रखकर नारेबाजी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया। मौके पर सीओ भी पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया। रामनाथ के भतीजा ने बताया कि…
लखनऊ, (हि.स.)। पांच बार के विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को एकदिवसीय विश्वकप के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार नसीब हुई है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से मात दी है। इससे पहले 1983 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 118 रन से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। अफ्रीकन तेज गेंदबाजी के आगे पांच बार के विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। कंगारू टीम के…
रायपुर, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से मुखातिब होते हुए अनोखे अंदाज में भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों और सरकार की घोटालेबाजी का चित्रण किया।संजय श्रीवास्तव ने कथित घोटालो का क्रमानुसार जिक्र करते हुए भूपेश बघेल पर कमिशन की कैंडी खिलाने का आरोप लगाया । भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल के साथ प्रेस ब्रीफ में उन्होंने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मोहन मरकाम और मंत्री पद से हटाकर योजना आयोग के अध्यक्ष बनाए गए प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुखौटे के साथ…
गंगटोक, (हि.स.)। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने गुरुवार को उत्तरी सिक्किम से फंसे कुल 461 लोगों को बचाया। वायु सेना के विमानों ने आज मंगन के रिंगहिम हेलीपैड पर 10, लिबिंग में सेना के हेलीपैड पर 5 और पाकिम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर 6 उड़ानें भरीं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, उत्तर सिक्किम से 75 लोगों को मंगन के रिंगहिम हेलीपैड पर लाया गया, जिनमें 17 पर्यटक, 55 स्थानीय और 3 कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह 99 लोगों को राजधानी गंगटोक के लिबिंग स्थित सेना के हेलीपैड पर लाया गया, जिनमें 85 पर्यटक, 12 स्थानीय और 2…
जमशेदपुर, (हि.स.)। संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में डेंगू से सर्वाधिक मौतें हुई हैं। कोल्हान स्वास्थ्य मंत्री का क्षेत्र है, जहां डेंगू ने पांव पसार रखा है। ऐसे में झारखंड की स्थिति क्या होगी समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री के प्रमंडल दुमका की स्थिति भी बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के…
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सदाबहार गायक किशोर कुमार का 13 अक्टूबर, 1987 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्रीज में आने के बाद उन्होंने अपना नाम किशोर कुमार रख लिया। किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज से बतौर कोरस सिंगर की थी। 1946 में उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्म ‘शिकारी’ से बड़े परदे पर एंट्री ली। इस फिल्म में उनके बड़े भाई किशोर कुमार मुख्य रोल में थे। 1948 में फिल्म ‘जिद्दी’ के…
रामगढ़, हि.स.) । जिले में विजयदशमी का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द माहौल में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सामाजिक संगठनों के साथ गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान डीसी ने कहा कि पूजा पंडाल सड़क से हटकर बनाए जाएंगे और हर पूजा पंडाल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। सबसे पहले डीसी ने पूजा समिति के सदस्यों से उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पूछा। अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में महत्वपूर्ण…
रांची, (हि. स.)। झारखंड इंटलेक्चुअल समिट के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रांची में स्थित पुराने विधानसभा के विधायक क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि एकृत बिहार से अलग हुए झारखंड के 23 साल हो गए लेकिन अबतक इसका अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। महतो ने कहा कि हमारे साथ अन्य कुछ राज्यों का गठन हुआ, जो विकास के पायदान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन राज्यों के अपेक्षा हमारे राज्य का आर्थिक विकास नहीं हो पाया है। इन्हीं…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज में यहां के किसानों को टमाटर का मंडी में उचित दाम नहीं मिलने पर सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हैं. रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन रामानुजगंज सब्जी मंडी में सब्जियां लेकर बेचने के लिए आते हैं लेकिन किसान अपने उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिलने से निराश होकर टमाटर सड़कों पर फेंक रहे हैं. 4-5 रूपए किलो के दाम पर टमाटर बेचने को मजबूर किसान सब्जी मंडी में किसान अपनी टमाटर लेकर बिक्री करने पहुंच रहे हैं लेकिन यहां सिर्फ 4-5 रूपए में किसानों टमाटर बेचना पड़ रहा…