- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 30 विधानसभा सीटों पर नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को अंबिकापुर, अमरजीत भगत को सीतापुर (एसटी सीट), उमेश पटेल को खरसिया, जय सिंह अग्रवाल को कोरबा, डॉ. चरण दास महंत को सक्ति से उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीट हैं। यहां सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/ed-seizes-70-properties-worth-rs-315-crore-in-maharashtra/
मुंबई, (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, सिल्लोड, जलगांव और कच्छ आदि इलाकों में कार्रवाई करते हुए 315 करोड़ रुपये की 70 संपत्तियों को जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य बैंक धोखाधड़ी मामलों में 13 अक्टूबर से मुंबई, ठाणे, जलगांव सहित 70 जगह पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कुल 315 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले ईडी की टीम ने अगस्त महीने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद…
बेगूसराय, (हि.स.)। बिहार के इकलौते रामसर साइट और लाल कमल से भरे काबर झील के बीचों-बीच स्थित 52 शक्तिपीठों में से एक बेगूसराय के जयमंगला गढ़ में नवरात्रि के पहले दिन से ही विशेष पूजा शुरू हो गई है। क्योंकि यहां माता के सिद्धिदात्री और मंगला स्वरूप का शारदीय नवरात्र में पूजा-दर्शन का विशेष महत्व है।यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके कारण अन्य जिलों और राज्यों के श्रद्धालु भी मां के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जब माता सती के शव को लेकर तांडव कर रहे…
अनिल गुप्ता, बलरामपुर। एक नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जाने एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आशीष पाठक अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट विशेष न्यायालय द्वारा फैसला सुनाते हुए आरोपी को विभिन्न भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी को 20 वर्ष की जेल हुई और साथ ही अर्थदंड से दंडित किया है। यह था मामला बताते चलें कि पीड़िता के नाना ने थाना बलरामपुर में मौखिक सूचना दर्ज कराई थी, सूचना में कहा था कि पीड़िता लगभग 3 वर्षों से उसके साथ निवास करती थी दिनांक घटना 10-3-2021 को अभियुक्त…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मूर्तिकार डिमांड के अनुसार आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. कोरोना काल में मूर्तिकारों की स्थिति दयनीय हो गई थी लेकिन अब मूर्तिकारों को अच्छी कमाई की उम्मीद है. तीन पीढ़ियों से बना रहे मूर्तियां रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगांव में रहने वाले मूर्तिकार सुशांत मंडल मूर्तियां बनाकर बेचते हैं और मूर्तियों से जो भी आमदनी होती है उसी से अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनके दादा अतुल मंडल इस पूरे क्षेत्र के प्रसिद्ध मूर्तिकार रह चुके हैं. पिता पंकज मंडल…
धमतरी, (हि.स.)। महंगाई के इस दौर में अपने पुश्तैनी कार्य को संभाले हुए कुम्हार परिवार कई तरह की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। पुश्तैनी कार्य करके जीवनयापन कर रहे कुम्हार समाज के लोगों को खनिज नियमों सहित अन्य शासकीय नियमों के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण की मांग जिला कुम्हार समाज धमतरी ने की है। कुम्हार समाज के लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य समाजों की तरह कुम्हार समाज भी निवासरत है और अपने पुश्तैनी कार्य घड़ा मटका, हस्तशिल्प के साथ ही लाल ईंट निर्माण से जुड़े हैं। खनिज संबंधी…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को इतिहास में धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना के तौर पर याद किया जाता है। 14 अक्टूबर, 1956 को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने अपने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। चौदह भाइयों में सबसे छोटे आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर के पास छोटे से कस्बे महू में हुआ था। दलित परिवार में जन्म होने की वजह से उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्हें स्कूल में सबसे आखिरी…
तेल अवीव/यरुशलम, (हि.स.)। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महाने की सात तारीख को इजरायल पर किए गए दिल दहला देने वाले हमले से गाजा पट्टी में मरघट जैसा सन्नाटा है। इजरायल की सेना ने कहा है कि तब से इस लड़ाई में उसके देश ने 189 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक नागरिकों को खो दिया। इजरायल में घुसे करीब 1,500 हमास आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। गाजा में भी हमास के सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं। गाजा के अधिकारियों के अनुसार, उनके 1,417 लोग मारे गए और 6,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह…
रांची,(हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी के समन को चुनौती देने वाली क्रिमिनल रिट पिटीशन खारिज कर दी। याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने की। हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। याचिका की सुनवाई हाइब्रिड मोड में हुई। ईडी के समन को हेमंत सोरेन ने पहले सुप्रीम कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर 23 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका सुनने लायक नहीं है। ये भी…
रामगढ़, (हि.स.) । रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के पटेल चौक ओवरब्रिज में शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि वह चंद मिनटों में ही जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुंची और फायरब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार हजारीबाग से रांची की ओर जा रही कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार चालक ने तुरंत कार को साइड में खड़ी कर फरार हो गया। फिलहाल…