- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची, (हि. स.)। रांची के ओरमांझी में हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा को लगनेवाला ऐतिहासिक कुच्चू मेला 28 अक्टूबर को लगेगा। मेले में आकर्षक सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष नेवालाल महतो ने शुक्रवार को बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। कमेटी में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को संरक्षक बनाया गया है। महामंत्री द्वारिका प्रसाद , कोषाध्यक्ष बालक महतो और उपाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, अमित राज, संदीप कुमार और महेंद्र महतो को बनाया गया है। इस मेले में रामगढ़, हजारीबाग और रांची…
कोडरमा, (हि. स.)। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान किशोर मिश्रा (45) के रूप में हुई है। वह ग्राम बेंगाबाद, गिरिडीह का रहने वाला था। बताया जाता है कि युवक लोकाई में किसी के यहां काम करता था। गुरुवार रात सामान लाने रोड पार करने के दौरान अचानक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीण कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना कोडरमा…
रांची, (हि. स.)। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू में हाई कोर्ट के न्यायाधीश एसएन पाठक के बॉडीगार्ड बलराम एक्का की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। बताया जाता है कि बलराम एक्का को गोली लगने के बाद आनन-फानन में मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बॉडीगार्ड ने आत्महत्या की है या फिर दुर्घटना में गोली चली है, इसकी जांच की जा रही है। डीएसपी राजा कुमार मित्रा और थाना प्रभारी बृज कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।…
नवादा,(हि. स.)। नवादा जिले के रजौली में गुरुवार की देर रात्रि प्रखंड मुख्यालय से 200 मीटर पहले तीन फोटो स्टेट की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का मूल्य का सामान चुरा लिया। शुक्रवार 10 बजे जब दुकानदार अपने दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ था। जिस दुकान का ताला टूटा है। उसमें रिशु फोटो स्टेट,पूजा प्रिंटिंग प्रेस और चांदनी फोटोकॉपी डिजिटल स्टूडियो शामिल है। चांदनी डिजिटल स्टूडियो के संचालक ने बताया कि उनके दुकान में 1 लाख 8 हजार रुपया नगद रखा हुआ था। जिसे चोरों ने ले लिया है…
रांची, (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के सात अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। महगामा के एसडीओ सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन को…
रांची, (हि. स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गुरुवार की देर शाम रांची से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि उन्हें ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान ही उन्हें देर शाम सात बजकर 20 मिनट में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में ईडी ने बीते 23 अगस्त को 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उन ठिकानों में योगेंद्र तिवारी के देवघर स्थित होटल सिद्धार्थ के सामने स्थित गोदाम, बोम्पास टाउन स्थित डॉ. राजीव पांडेय अस्पताल के पास स्थित आवास, हरमू हाउसिंग…
रांची, (हि.स.)। चाईबासा निवासी 14 वर्षीय बच्चा अपने गांव में टहल रहा था। इसी दौरान सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और ब्लास्ट होने की वजह से स्प्लिंटर (मेटल के छोटे टुकड़े) बच्चे के गर्दन में पीछे से जा लगी। यह जख्म इतना गहरा था की स्प्लिंटर बाल और अन्य फॉरेन बॉडी गर्दन की हड्डी को तोड़ती हुई, स्पाइनल कॉर्ड को भी डैमेज कर दिया जिससे बच्चा का दोनों हाथ और पैर में पैरालिसिस हो गया। स्पाइनल कॉर्ड की झिल्ली तथा कॉर्ड डैमेज होने की वजह से सीएसएफ बाहर आ रही थी। गुरुवार को सुबह सीआरपीएफ के जवानों ने…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार के पंडाल का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल त्योहार नहीं है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. देवी मां की प्रतीक हैं. भगवान कार्तिक हमारे कुल देवता भी हैं. हम भले ही अलग-अलग क्षेत्र के हैं. अलग भाषा-भाषी हैं, लेकिन हमारे देवता एक हैं. राज्यपाल ने कहा कि हमें मस्जिद जाने में भी परहेज नहीं है. हम बस एक ईश्वर में यकीन रखते हैं. दुर्गा मां शक्ति की प्रतीक हैं, इसलिए हम महिलाओं को भगवान का दर्जा और आदर देते हैं. आज…
रांची, (हि.स.)। रांची और गिरिडीह जेल में विकास का कार्य एक करोड़ की लागत से कराया जायेगा। इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के हॉस्पिटल बिल्डिंग की मरम्मति का कार्य 72.45 लाख से किया जायेगा। गिरिडीह सेंट्रल जेल में 17.32 लाख की लागत से चार बोरबेल लगाये जायेंगे। गृह विभाग ने राशि का भी आवंटन कर दिया है। गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेवारी संयुक्त रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी। संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित…
रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची से पलमा के बीच एनएच-23 पर कल से चलने के लिए टोल लिया जायेगा। एनएचएआइ टोल प्लाजा को 19 अक्टूबर से चालू करेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों से एक निश्वित रकम लेकर टोल पास दिया जायेगा। एनएचएआइ ने विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए टोल दर भी निर्धारित कर दी है। कार, जीप, वैन या लाइट मोटर व्हीकल से 30 रुपये व उसी दिन लौटने पर 45 रुपये, एक माह में 50 बार सिंगल यात्रा करने पर 1040 रुपये लिये जायेंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के गुड्स वाहन, मिनी बस से सिंगल…