- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। गोरखा जवानों की शक्ति पूजा अपने आप में खास और अनोखी होती है। रांची के जैप वन परिसर में नेपाली परंपरा से दुर्गा पूजा होती है। इसी कड़ी में नवरात्रि की महासप्तमी के दिन फुलपाती पूजा हुई और मां दुर्गा को डोली में बैठाकर इस रस्म की अदायगी की गयी। नवरात्रि में हर दिन विभिन्न तरीकों से मां शक्ति की पूजा गोरखा जवान करते हैं। महासप्तमी के अवसर पर गोरखा जवान नव पत्रिका प्रवेश के साथ फुलपाती पूजा करते हैं। इस दौरान गोरखा जवान पेड़ पौधों की पूजा करते हैं, ताकि जंग या फिर किसी मुठभेड़ के दौरान जंगलों…
कोडरमा (हि.स.)। जिले के सदर प्रखंड के बलरोटांड़ और गोसाईंटोला में चाट और गुपचुप खाने से 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं। शनिवार सुबह बीमार लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे। ऐसे में लोगों ने हंगामा किया। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सभी का इलाज शुरू किया गया। बीमार सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। डीसी मेघा भारद्वाज ने सभी के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद ही छुट्टी देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फूड…
रांची, (हि.स.)। दुर्गा पूजा के दौरान रांची में 22 से 24 अक्टूबर तक 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे और पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस से सेवा बहाल रहेगी। इस संबंध में रांची डीसी सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ और आपात स्थिति से निपटने के लिए कई निर्देश दिये हैं। इसके तहत आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाये रखने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सा दल का गठन किया गया है। इनमें चिकित्सक, सपोर्टिंग स्टाफ और एंबुलेंस चालक की तैनाती की गयी है। चिकित्सा दल को जिला भंडार से आकस्मिक उपचार…
पलामू। झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ की फिजा बदल रही है। इलाके के लोग अब मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूढ़ा पहाड़ और उसके आसपास के इलाके की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। झारखंड सरकार के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूढ़ा पहाड़ के इलाके का दौरा कर रहे हैं। इलाके में तैनात जवान और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। बूढ़ा पहाड़ इलाके के हालात पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में सुरक्षाबल मौजूद हैं। इस इलाके…
रांची, (हि.स.)। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में रात के दौरान सिहरन बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। शनिवार को रांची का अधिकतम 27 तापमान और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के तापमान से कांके और आसपास का तापमान करीब दो डिग्री नीचे आ गया है। हालांकि, दिन में आसमान साफ होने के कारण धूप खिल रही है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि पूरे राज्य से मानसून की…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दुष्कर्म के आंकड़ों को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को ट्विट कर कहा कि जिसके चरित्र पर दाग हो, जो दुष्कर्मियों का संरक्षक बन बैठा है, जिसने नारियों के सम्मान, अभिमान और पहचान को ठेस पहुंचाई है, ऐसी सरकार को अब डूबकर मर जाना चाहिए। बाबूलाल ने कहा कि आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020 में दुष्कर्म की कुल 1794 घटनाएं हुईं। वर्ष 2021 में 1617 और 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इन तीन वर्षों के दौरान झारखंड में औसतन पांच महिलाएं प्रतिदिन…
दुमका, (हि. स.)। जिले में शनिवार को विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गे की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के साथ ही भक्तों के दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इससे पहले शहर के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा ढोल-ढाक और शंख ध्वानि के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल लोग माथे पर कलश और कांधे पर डोली लिए बड़ा बांध तालाब पहुंचे, जहां पंडितों की देख-रेख में बेलभरनी पूजा कर कलश में जल भरा गया तथा मां…
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और अपराधियों में पुलिस का खौफ बनाए रखने गुरूवार की रात रामानुजगंज की सड़कों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को आचार संहिता का पालन करने के संदेश दिए। आचार संहिता के पालन का दिया संदेश छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले बलरामपुर जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। चुनाव के साथ ही त्यौहारों के सीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर शहरवासियों के साथ यहां के व्यापारियों को भी आचार संहिता का पालन करने का संदेश…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने टिकट को लेकर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए कांग्रेस परिवार के दायरे में बने रहना चाहिए. व्यक्तिगत बातें अलग होती हैं कि मैं तो मैं की बात हो गई. फिर वो पार्टी की बात नहीं रह जाती है. चर्चाएं कई प्रकार की होती है. अपवाद भले हो लेकिन इस बार की प्रक्रिया में मैंने देखा कि जो निर्णय हुए हैं ये व्यक्तिगत किसी की राय से बहुत कम. अमुमन सर्वे कराए गए हैं सघन सर्वे कराए गए हैं…
रांची, (हि.स.)। जमीन घोटाले के आरोपित निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए दो नवम्बर की तिथि निर्धारित की। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने बहस की। छवि रंजन की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बहस की। यह मामला चेशायर होम रोड में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री से…