- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दक्षिण की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक एआई-जेनरेट वीडियो पर बवाल मचने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस संबंध में आईपीसी, 1860 की धारा 465 और 469 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और 66ई के तहत स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि रश्मिका की डीपफेक वीडियो में एक लिफ्ट के अंदर ब्लैक कपड़े में महिला को दिखाया गया है। रश्मिका मंदाना की तरह दिखने के लिए उसके चेहरे को एआई की मदद से एडिट किया गया। इसमें चेहरा मंदाना का जबकि शरीर दूसरी…
नई दिल्ली। अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले अफगानिस्तान के केवल चौथे बल्लेबाज हैं। रहमत अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे। मैच में रहमत ने 46 गेंदों में 26 रन बनाए. उनकी पारी में दो चौके शामिल थे और रन 56 से अधिक की स्ट्राइक रेट से आए। अब रहमत ने 113 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 116 पारियों में 35.83 की औसत से 4,013 रन बनाए हैं। उन्होंने छह शतक और 29 अर्द्धशतक बनाए…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस पर है। इसकी वजह से रात को सोते समय ठंड लगने लगी है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड की शुरुआत हो…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारत से लौटने के बाद सफेद गेंद क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। पाकिस्तानी टीम का विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव है, आज अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ जीतने में कामयाब भी होते हैं, तो भी उनकी अंतिम चार की संभावना न के बराबर है। जियो न्यूज के अनुसार, बाबर अपने भविष्य के बारे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा और अपने करीबी लोगों से सलाह ले रहे हैं। जियो न्यूज के सूत्र ने आगे कहा कि बाबर का कप्तानी जारी…
अहमदाबाद। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को 5 विकेट से मिली हार के साथ ही अफगानिस्तान का आईसीसी विश्व कप 2023 में सफर समाप्त हो गया। मैच के बाद अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि वे मिश्रित भावनाओं, चार जीतों पर खुशी और कुछ चूक गए अवसरों पर अफसोस के साथ इस विश्व कप को छोड़ रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि उनके प्रदर्शन से पता चलता है कि खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में गत चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड पर शानदार जीत दर्ज की। वे ऑस्ट्रेलिया को हराने की…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज (शनिवार) अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर को यहां संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा कार्यालय के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1:15 बजे भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया…
यरुशलम। गाजा पट्टी में पिछले महीने अक्टूबर की सात तारीख से जारी युद्ध के बीच रोटी का संकट गहरा गया है। खाद्य सामग्री लेने के लिए कतारों में खड़े लोगों में मारकाट मचने लगी है। नागरिकों को एक गैलन पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश मानवीय सहायता केंद्रों के बाहर लगी कतारों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेर अल-बलाह के केंद्रीय शहर में पांच बच्चों की मां सुजान वाहिदी को संयुक्त राष्ट्र के एक सहायता कार्यकर्ता से यह कहते सुना गया-मेरे बच्चे रो रहे…
लाहौर। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने सिख तीर्थयात्रियों को देश का मेहमान बताया है। ज्ञात रहे कि भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से पाकिस्तान की यात्रा करने वाले सिखों की सुविधा के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पोर्टल लॉन्च किया है। पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने सिख यात्रा बुकिंग पोर्टल को अभूतपूर्व धार्मिक पर्यटन कार्यक्रम की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इस तरह का यह पहला मामला है। पीएम काकर सिख तीर्थयात्रियों को प्रदान की जा रही वीजा सुविधाओं की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता कर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में जो काम सरकारें नहीं कर पाईं, उसे प्रकृति ने 24 घंटे में कर दिखाया। आज (शनिवार) सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बड़ा सुधार हुआ है। प्रकृति को चुनौती देते हुए कृत्रिम वर्षा कराने की चर्चा के बीच सामान्य बरसात ने ही दिल्ली- एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से कुंडली मारकर बैठे प्रदूषण की कमर तोड़ दी। प्रकृति ने ऐसा कुछ किया कि मात्र 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी के एक्यूआई में 158 अंक तक की कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह…