- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में आज (रविवार) में कोई बदलाव नहीं हुआ। सांसों पर संकट बरकरार है। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में होने वाले बदलाव से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। राजधानी दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 385 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पूरे दिन का औसत एक्यूआई शाम चार बजे दर्ज किया जाता है। शनिवार को एक्यूआई 389, शुक्रवार को…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 12 नवंबर से फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है। अब सुरंग के भीतर बचाव अभियान दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा छतरी (प्रोटेक्शन अंब्रेला) बनाई जा रही है। आज (रविवार) से वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा सकता है। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स की निगरानी में चल रहा है। डिक्स ने कल कहा था कि जिस ऑगर मशीन से ड्रिल की जा रही थी, वह खराब हो गई है। अब बचाव दल लंबवत और हाथ से ड्रिलिंग सहित अन्य विकल्पों पर विचार…
नई दिल्ली। आज सम्पूर्ण देशवासी संविधान दिवस का उत्सव मना रहे हैं। 26 नवंबर 1949 को भारत ने अपना नया संविधान स्वीकार किया था। हालांकि कुछ साल पहले तक गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ही उल्लासपूर्वक मनाया जाता था, जिस दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। केन्द्रीय विधि मंत्रालय देश के प्रमुख विधि संस्थान के साथ मिलकर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संविधान दिवस का प्रमुख आयोजन करने जा रहा है, भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उसमें विशिष्ट अतिथि होंगे। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद 2015 से ही संविधान दिवस मनाने…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज (रविवार) संविधान दिवस मनाया जाएगा। भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। वर्ष 1949 में इसी तारीख को भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। इस वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में एक संगोष्ठी होगी। इसके पांच तकनीकी सत्र होंगे। सामान्य तौर पर, संविधान को नियमों और उप नियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज कहा जाता है, जिसके आधार पर किसी देश की सरकार काम करती है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना…
रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह में पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज रविवार को बस्तर में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके प्रभाव से हवा की दिशा पूर्ववर्ती बने रहने तथा नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इन दिनों सुबह-सुबह और रात के वक्त ठंड शुरू हुई है, लेकिन नवंबर बीतने को है और अच्छी ठंड शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण…
रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के महादेव घाट पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। सुबह करीब 5.30 बजे खारुन नदी में स्नान करने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, सूर्योदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।उनके साथ की बड़े नेता थे। भूपेश बघेल ने घाट में आरती की और हटकेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट में पुन्नी स्नान के दौरान कहा, कि कार्तिक माह में स्नान करने की परंपरा रही है। हमें छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद मिलेगा। हम छत्तीसगढ़िया संस्कृति को वोट में…
खूंटी। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के बीत जाने के बाद खूंटी क्षेत्र में वनभोज उत्सव की शुरूआत हो गई है। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पेरवांघाघ, पंचघाघ, लतरातू जलाशय, लटरजंग डैम, रानी फॉल, उलूंग जल प्रपात, सप्तधारा सहित अन्य पर्यटन स्थल नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह से सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। भगवान बिरसा मुंडा जैसे अमर शहीद, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जैसे खिलाड़ियों की धरती खूंटी हमेशा से ही सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। प्रकृति ने खूंटी जिले को पेरवाघाघ जल प्रपात पंचघाघ, रानी फॉल, दशम फॉल, रिमिक्स फाल, उलूंग जलप्रपात,…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को रांची में 10 जून, 2022 को हुई हिंसा मामले की एनआईए जांच को लेकर दायर जनहित याचिका की आंशिक सुनवाई को हुई। याचिकाकर्ता की अधिवक्ता के आग्रह पर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर निर्धारित की है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि वह कैसे इस केस को एनआईए को ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं। क्या इसका कोई साक्ष्य है कि यह घटना शेड्यूल ऑफेंस के तहत आ रही है। एनआईए और राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि यह मामला शेड्यूल ऑफेंस के…
इंदौर। गुजरात के गोधरा तालुका में दाहोद राजमार्ग पर ग्राम गढ़चुंदरी के पास मंगलवार को सुबह इंदौर से अहमदाबाद जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे मरम्मत के लिए खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस का चालक, एक महिला और दो बच्चे हैं। इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो साल के बच्चे और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गजराज ट्रेवल्स की बस सोमवार की रात…
हजारीबाग, विजय लुहाड़िया। महावीर भगवान की 2550 निर्वाण उत्सव दीपावली पर्व को अनोखा और उत्साहित उमंग भरा बनाने के लिए जैन महिला मिलन के अंतर्गत पाठशाला के बच्चों द्वारा आर्य समाज और दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई, उपहार और बच्चों के द्वारा बनाए गए दीपक दिए गए। पाठशाला के कई बच्चों ने पटाखों के नियम लिए। जीवों की रक्षा हेतु, वातावरण को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अपने पैसों का सही सदुपयोग उन्होंने इस दीपावली पर्व पर किया। धार्मिक पाठशाला के दौरान बच्चे सुशिक्षित, सांस्कृतिक एवं अनुशासित हो रहे हैं। पाठशाला के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपना बहुमूल्य समय देकर इन…