Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को आयकर विभाग की विभिन्न टीमों ने एक साथ छापा मारा। ये कार्रवाई कोल्ड स्टोरेज और अनाज के कारोबारियों के खिलाफ की जा रही है। आयकर विभाग ने इस कार्रवाई को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं सूत्रों ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव जिले के इंदौर एवं नागपुर स्थित कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग ने एकसाथ छापेमारी की। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई के कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायियों के ठिकानों पर टीम की छापेमारी जारी है। राधामोहन टावर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में नए सिस्टम के एक्टिव होने की एक और बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रदेश में ठंड के बढ़ने की आंशका है, इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में हल्के बादल की उपस्थिति देखी जा सकती है। इसका प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ में…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए थे।इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस सरकार और मुखिया पर लगाए गंभीर आरोप को लेकर पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने नोटिस जारी किया है। चुनाव में हार के बाद जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी। इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। यह मामला न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। पिछली सुनवाई में जस्टिस त्रिवेदी ने कहा कि मामला रेगुलर कोर्ट में आया है। जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने अदालत से मामले को स्थगित करने का आग्रह किया। जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी ने कहा कि मामला नियमित कोर्ट में आया है। जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ए.एम.सिंघवी ने कोर्ट से मामले को स्थगित करने का आग्रह…

Read More

रांची। रांची समेत राज्यभर में कंपकंपाती सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम में लगातार बदलाव के साथ दिन में हल्की ठंड रहती है। वहीं रात होते-होते मौसम सर्द होता जा रहा है। हाल यह कि रात होते ही रांची का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री के नीचे चला जाएगा। इसके साथ ही सुबह कोहरे की भी एंट्री होगी। हालांकि, दिन में आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा। यह सिलसिला अगले पांच दिनों तक…

Read More

रांची। मेन रोड स्थित डेली मार्केट की फल मंडी में मंगलवार की रात लगी भीषण आग पर काबू पाने के बाद बुधवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए। मंगलवार की रात फल मंडी में आग लगने से करीब एक सौ फल और सब्जी की दुकानें जल गई थीं। मामले की जांच करने पुलिस कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में बुधवार को एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सैंपल एकत्र किये। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लगी आग से उठी चिंगारी से एक दुकान में आग लगी, जिसके बाद आग ने…

Read More

बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम टेमझिरा ब में निवास करने वाले पति–पत्नी को सेना में पदस्थ बेटे ने लाठी से पीटा और पेशाब भी पिला दी। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुलताई पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेमझिरा ब गांव में निवास करने वाले मलुकचंद पिता कली सूर्यवंशी 74 और उनकी पत्नी मंगली बाई पति मलुकचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र प्रभु सूर्यवंशी सेना में नौकरी करता है। वह छुट्टी लेकर आया है।। 10 दिसम्बर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ लेने के साथ ही विष्णुदेव साय के गांव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गांव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गांव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। साय के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के…

Read More

रांची। आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम बुधवार को कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रेडियम रोड स्थित आवास पर जियो सर्विलांस मशीनों (जियो फिजिकल इंस्ट्रूमेंट) के साथ एक बार फिर से पहुंची है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी लगभग 12 से अधिक वाहनों से उनके आवास पहुंची। टीम कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर लगातार जांच कर रही है। इससे पहले आईटी की टीम ने मंगलवार की रात भी जियो सर्विलांस सिस्टम से धीरज साहू के घर की जांच की थी। टीम जिओ सर्विलांस सिस्टम मशीन के माध्यम से मिट्टी के अंदर भी छुपाकर…

Read More

रांची। राज्य से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में कंर्फम सीट मिलना मुश्किल हो गया है। दिसंबर से लेकर जनवरी तक ट्रेन बुकिंग में लंबी वेटिंग है। वहीं, अब तो मार्च के लिए भी कुछ ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल दिख रहा है। होली के लिए अभी से बुकिंग शुरू है। रेलवे के अनुसार मुंबई, सूरत और दिल्ली, बिहार एवं यूपी के शहरों के लिए ट्रेनों में अब कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है। हटिया से गोरखपुर के बीच चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस की बुकिंग सबसे तेज है। दूसरी ट्रेनों में भी मार्च की अलग-अलग तिथियों में अब गिनती की सीटें ही…

Read More