Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची के गौरव टैगोर हिल पर स्थित ब्रह्ममंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास शनिवार को सांसद संजय सेठ ने किया। सांसद की पहल और अनुशंसा पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इस ब्रह्ममंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। सांसद ने कहा कि टैगोर हिल रांची नहीं पूरे देश की अमूल्य धरोहर है। यहां रविंद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई जितेंद्रनाथ टैगोर ने कई रचनाएं की थी। यह उनके लिए एक तपोस्थली है। सांसद ने कहा कि यहां की स्थिति बहुत खराब है। इतना पवित्र और प्रेरणादायी स्थल बिल्कुल उजड़ा हुआ जैसा दिखता है। यह पूरे देश की…

Read More

रांची। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। धूप में भी ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर के बाद से तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जायेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ ही दिन के समय कोहरा छाये रहने से लोगों को अधिक परेशानी होगी। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की जायेगी लेकिन इसके बाद तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी। साथ ही दिन के समय कोहरा छाये रहने…

Read More

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में टेंडर घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और मनी लान्ड्रिंग करने के आरोपित मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। उन्होंने अदालत को बताया कि मुकेश मित्तल ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की अवैध कमाई को निवेश करने में सबसे बड़ा मददगार है। इसलिए इसे अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुकेश…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।सरगुजा में ठंड की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में तो न्यूनतम तापमान और गिरने के कारण अभी से शीतलहर के हालात बन रहे है।अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.01 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 25 दिसंबर से ठिठुरन थोड़ी और बढ़ने वाली है तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह में शीतलहर केआसार है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब नमी में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम…

Read More

पटना। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मास्टरमाइंड ललित झा का संबंध बिहार के दरभंगा जिले से है। इस घटना ने दरभंगा जिले के रामपुर उदय गांव के लोगों को हैरान कर दिया है। ललित झा बहेड़ा थाने के रामपुर उदय गांव का ही मूल निवासी है। उसके पिता देवानंद झा पुजारी हैं। पंडतई से ही रोजी-रोटी चलाते हैं। भाई बिजली मिस्त्री है। इस घटना में ललित झा का नाम और चेहरा सामने आया तो न परिवार के लोगों को यकीन हुआ और न ही गांव के लोगों को। बिहार पुलिस ने ललित झा के घर पहुंच…

Read More

रांची। रांची में नए साल के जश्न में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए इस बार रांची ट्रैफिक पुलिस ने सभी पिकनिक स्पॉट के साथ-साथ जश्न वाले इलाकों में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर अभियान चलाने का निर्देश जारी कर दिया है। 22 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक ट्रैफिक के जवान ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। रांची में हर वर्ष नवंबर माह से लेकर दूसरे वर्ष फरवरी माह तक सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होती है। इसके पीछे सबसे प्रमुख वजह जो अब तक…

Read More

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के नाम से विख्यात प्रसिद्ध संत और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्री राम हनुमान संवाद’ (कथा) के मद्देनजर आज (शनिवार) से पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यातायात परामर्श के अनुसार, सीबीडी ग्राउंड में बागेश्वर धाम की कथा के मद्देनजर शनिवार, रविवार और सोमवार तक कड़कड़डूमा लाल बत्ती से महाराजा सूरजमल रोड, विवेक विहार पर सत्यम चौक तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मोटरचालकों को कड़कड़डूमा रेड लाइट से वाल्मीकि मार्ग (रोड नंबर 72) से वाल्मीकि मार्ग-गुरुद्वारा रोड चौराहे तक और उसके बाद गुरुद्वारा रोड से महाराजा…

Read More

धमतरी। स्वयं को सऊदी अरब का विदेशी नागरिक बताकर दुकानों में जाकर डालर के बदले भारतीय नोट लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दिल्ली के लाजपत नगर निवासी दंपति को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी करने में महिला मुख्य भूमिका निभाती थी। देश के अन्य राज्यों में इस तरह की ठगी की वारदात की गई है। कटनी (म.प्र.) में भी इसी तरह का अपराध दर्ज है।पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बताया कि 20 सितंबर 2023 को धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी में श्रवण साहू की छड़-सीमेंट की दुकान में अज्ञात महिला…

Read More

नई दिल्ली/ढाका। भारत और बांग्लादेश में आज (शनिवार) विजय दिवस की धूम है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर मां भारती के जांबाज सैनिकों को नमन किया है। बांग्लादेश में विजय दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी ढाका में संसद को रोशनी से सजाया गया। भारत में इस मौके पर नई दिल्ली स्थिति आर्मी हाउस में आयोजित एट होम कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं।प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के एक्स हैंडल पर जारी सचित्र विवरण के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल हुईं। भाजपा ने एक्स हैंडल…

Read More

रांची। लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में नागपुरी गायक डेविड मिंज की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में मांडर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सोमरा उरांव, जीतपहान उरांव और सोनू उरांव शामिल है। तीनों पर डेविड मिंज की हत्या करने का आरोप है। इसको लेकर डेविड की पत्नी ने थाने में आवेदन दिया था। घटना गुरुवार देर शाम की है। लड़की से छेड़खानी के मामले में लड़की के परिवार के लोग डेविड मिंज को पकड़कर गांव के बीच में ले आए और सामूहिक रूप से लाठी-डंडे से मारकर उसे गंभीर…

Read More