Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा, अरुण सूद। जिले के झुमरीतिलैया निवासी अंकित मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत किया। झुमरीतिलैया अड़ी बंगला निवासी अरुण मोदी और आशा बरनवाल के पुत्र अंकित मोदी क्वेर कंपनी के संस्थापक सदस्य हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया। नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल पार्टनरशिप इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन में संबंधित प्राथमिकताओं पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान, उद्योग, सिविल सोसाइटी, सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर साथ लाया गया। इस दौरान अंकित मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत…

Read More

रांची। राज्य के चार जिलों में नवजातों के लिए मां का दूध उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल बैंक बन रहे हैं, जो नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होंगे। कई बार नवजात मां के दूध से कई कारणों से वंचित रह जाते हैं। अब ऐसे शिशुओं की माताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अब उन्हें बैंक से ही मां का दूध मिल जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत राज्य के बोकारो, दुमका, हजारीबाग एवं रांची के अस्पतालों में मानव दूध बैंक यानी ह्यूमन मिल्क बैंक बनाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली…

Read More

रांची। उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुडे़ खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सम्मानित किया जायेगा। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी सहित झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सहित सबका साथ-सबका विकास को समर्पित रहेगी। बाबूलाल रविवार को रांची ग्रामीण जिलांतर्गत नामकुम में आयोजित भाजपा मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर नामकुम जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कर्मेला कच्छप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बाबूलाल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रविवार को राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल,…

Read More

रांची। झारखंड के 51 एएसआई को दारोगा रैंक में प्रोन्नति मिलेगी। पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक में 51 एएसआई प्रोन्नति योग्य पाये गये जबकि 20 एएसआई प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाये गये। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने शनिवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। एएसआई को दारोगा रैंक में प्रोन्नति पाने वाली लिस्ट में गुप्तेश्वर सिंह, सुरेंद्र दास, दिलीप सिंह, चंद्रभूषण प्रताप सिंह, शिवजी सिंह, अखिलेश कुंवर सत्येंद्र नारायण सिंह,आनंद भूषण सिंह, अरविंद सिंह, मिनेश यादव, नवल किशोर सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह , शैलेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, अनिल सिंह , योगेंद्र शर्मा, संजय यादव, रेमेंत…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों के लिए राहत राशि मंजूर की गई है, जिन्होंने इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया था। पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों और उनके निकट परिजनों को चिकित्सा के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि दस हजार रुपये से लेकर तीन लाख तक निर्धारित की गई है। 804 पुलिसकर्मियों के आवेदनों की मंजूरी के बाद इलाज के लिए 1.72 करोड़ रुपये की रकम आवंटित की गई है। इस संबंध में डीजीपी के आदेश पर डीआईजी (बजट) ने संबंधित जिलों के एसपी के साथ…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) अपने गृह प्रदेश गुजरात और अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के दोनों राज्यों के कार्यक्रम की सचित्र सूचना साझा की है। प्रधानमंत्री सबसे पहले सूरत में सुबह 10ः45 बजे सूरत हवाई अड्डे के एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपराह्न 11ः15 बजे सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का फोटो कल एक्स हैंडल पर अपलोड करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने लिखा, ‘ मैं 17 दिसंबर को सूरत में रहूंगा। सूरत…

Read More

रांची। राज्य में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे मैट्रिक और इंटर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बदलाव के मुताबिक, अब बोर्ड की परीक्षाओं में ओएमआर शीट को शामिल नहीं किया जाएगा। अब केवल पेन-पेपर बेस्ड बोर्ड की परीक्षा होगी। साल 2024 में होने जा रही बोर्ड की परीक्षा में 50 अंक की लिखित परीक्षा, 30 अंक कर ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 20 अंक का प्रैक्टिकल लिया जाएगा। बोर्ड बैठक के बाद लिए गए निर्णय में बताया गया है कि परीक्षा के…

Read More

बोकारो। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को मोर्चा के सदस्यों ने झारखंड आंदोलनकारीयों के पहचान और अधिकार से संबंधित अपने पांच सूत्री मांग को लेकर जैनामोड एनएच-23 फोरलेन चौक को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क जाम कर रहे आंदोलनकारीयो ने बताया कि पूर्व में ही झारखंड सरकार को झारखंड आंदोलनकारी के मान सम्मान व पहचान देने, आंदोलनकारीयों को सम्मान राशि 50 हजार रुपया प्रति माह देने, आंदोलनकारी के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने, राज्य में समता जजमेंट लागू करने व मूलवासीयो व आदिवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधित मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया…

Read More