Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को समापन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में राज्य सरकार के स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अबुआ आवास, सीएम रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले स्कीम, गुरु जी क्रेडिट कार्ड, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार हजारों नियुक्ति पत्र बांटेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के लिए जिस तरह से कार्य करना शुरू किया है, जिस तरह…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा कक्ष में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, कोलकाता डॉ एन्ड्रयु फ्लेमिंग ने मुलाकात की। फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री को यूके सरकार की ओर से यूके आने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि यूके सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एंड ट्रेड की तरफ से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यूके सरकार द्वारा दिए आमंत्रण पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारस्परिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने के लिए झारखंड तत्पर है। ब्रिटिश डिप्टी हाई…

Read More

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को मिलने जा रहा है। इस संबंध में सीआईएसएफ को नियमित नियुक्ति से पहले संसद परिसर का सर्वे करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को लोकसभा में दो युवकों ने दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर सदन में हंगामा किया था। इसके बाद से संसद की सुरक्षा को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को निशाना बना रहा है। वर्तमान में संसद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस संभाल रही है। गृह मंत्रालय ने पत्राचार में नियमित नियुक्ति के लिए सीआईएसएफ की सुरक्षा और फायर…

Read More

कोरबा/जांजगीर-चांपा। नकुल यादव के घर में अब बारिश की बूंद नहीं टपकती है।उसका घर अब पक्का हो गया और परिवार के साथ उसकी जिंदगानी खुशहाल हो गई। यह सब संभव हो सका प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बनाए गए पक्के मकान को पाकर। जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड पामगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोहर्सी में रहते हैं नकुल यादव। वह बताते हैं कि पहले उनके घर में बारिश के दिनों में जब पानी टपकता था, तो परिवार को बहुत तकलीफ होती थी, ऐसा लगता था कि हम सब खुले आसमान में रह रहे हो। इस भयावह जिंदगी में कोई…

Read More

रांची। केरल में कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन-1 मिलने के बाद झारखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, राज्य में इस वैरिएंट का कोई मरीज नहीं मिला। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद झारखंड में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सभी जिलों के डीसी, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक और प्राचार्य को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में जेएन-1 का एक भी मरीज नहीं है। मीडिया में आ रही खबर भ्रामक है। जो दो…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को राज्यसभा में ममता बनर्जी सरकार को पश्चिम बंगाल में पत्रकारों के ऊपर लगातार होने वाले हमलों को लेकर जमकर घेरा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल से लगातार पत्रकारों पर जानलेवा हमले और हिंसक घटनाओं को खबरें आती हैं। पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार को पत्रकारों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने लिए उपाय करने चाहिए। प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट पर कटाक्ष करते हुए मंत्री ने कहा ” इतने वर्ष हो गए पर आज तक ऐसी कोई संस्था वाला मेरे पास नहीं आया। मैंने समाचार पत्रों और…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और अन्य विषयों से जुड़ा विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया। राज्यसभा ने 12 दिसंबर को इसे पारित कर दिया था। इसके साथ ही विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023 पारित किए जाने के लिए निचले सदन में पेश किया। कानून बनने के बाद यह चुनाव आयोग (चुनाव आयुक्तों की सेवा शर्तें और कार्य) कानून 1991 का स्थान लेगा। विधेयक पर कुल 12 सदस्यों…

Read More

बॉलीवुड। पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में पंकज त्रिपाठी के लुक और पर्सनालिटी की चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपना किरदार बखूबी निभाया। उनके डायलॉग सुनकर ऐसा लगता है कि सचमुच अटल बिहारी वाजपेयी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अटल…

Read More

चंडीगढ़। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में ईडी के निशाने पर आए आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना सेंटर में आ गए हैं। केजरीवाल को आज ही ईडी के सामने पेश होना था। ईडी के समन को एक तरफ करते हुए केजरीवाल होशियारपुर में आ गए हैं। इससे पहले केजरीवाल मेडिटेशन के किये देश के दूसरे राज्यों में जाते रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है जब उन्होंने मेडिटेशन के लिए पंजाब को चुना है। वे यहां अगले 10 दिनों तक मेडिटेशन करेंगे। इस बीच ईडी के समन पर…

Read More

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक व सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों ने गुरुवार को विरोध मार्च निकाला। आज सुबह सभी आईएनडीआईए घटक दल के सांसदों ने संसद भवन परिसर से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने मांग की कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के दोनों सदन में सुरक्षा चूक मुद्दे पर जवाब दें और सभी निलंबित सांसदों का निलंबन वापस लिया जाए। विरोध मार्च में शामिल हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद को विपक्ष विहीन कर दिया है। संसद की…

Read More