Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। इसके बाद ऐहतियातन शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन(18030 ) को गोईलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन…

Read More

भोपाल। भारतीय समयानुसार, आज (22 दिसंबर) प्रात: 8 बजकर 57 मिनट पर सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लबंवत होने के बाद यह कर्क रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ कर रही है। इस कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में आज दिन इस साल का सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी। इस दौरान दिन की अवधि देश के अलग-अलग हिस्सों में 10 से 12 घंटे के बीच रहेगी, जबकि रात की अवधि 12 से 14 घंटे की रहेगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज विंटर सोलस्टिस का अवसर है, जिसमें अनेक खगोलीय तथ्य…

Read More

पार्ल। भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी एकदिनी मुकाबले को 78 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में एकदिवसीय श्रृंखला में मात दी है। इस मैच के हीरो जहां बैट से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। वहीं गेंद से अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने चार विकेट चटकाए। पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले इस मैच में भारत से मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकन टीम ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आसानी से रन बनाते दिखे। टीम का पहला झटका रेजा हेंड्रिक्स के रूप में आठवें ओवर…

Read More

रायपुर। समृद्ध-सशक्त छत्तीसगढ़ बनाने हमारी सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए हम पूरी निष्ठा से रात-दिन काम करेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का जो दायित्व हमें सौंपा है। उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन के दौरान दिये संबोधन में यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्वारा दिये गये भाषण के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के सदस्यों को धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री…

Read More

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार 22 और 23 दिसंबर को होगा। सेमिनार का मुख्य विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्द्धन में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका’ है। यह सेमिनार इंटरनल क्वालिटी एस्यूरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तहत कराया जा रहा है। सेमिनार का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह 10 बजे बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त सह विनोबाभावे विश्वविद्यालय की कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्‌टा और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से करेंगे। इस सेमिनार में देश के कई विद्वान शिरकत करेंगे। पहले दिन बतौर विशिष्ट अतिथि विभावि…

Read More

अमरनाथ पाठक, (सीनियर एडिटर) हजारीबाग। राष्‍ट्रगान के साथ 21 दिसंबर की शाम शहर के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स स्‍कूल हजारीबाग का 69वां वार्षिक खेलकूद सफलतापूर्वक संपन्‍न हो गया। हर वर्ष की तरह इस साल भी संत जेवियर्स स्‍कूल के प्रतिभावान बच्‍चों ने न सिर्फ खेलकूद में टीम स्पिरिट का परिचय दिया, बिल्‍क भावी पीढ़ी के नौनिहालों को आगे बढ़ने और मंजिल को छू लेने का अनोखा संदेश भी दिया। इस वर्ष ओवरऑल खिताब अपने नाम कर अव्‍वल बने गोंजागा हाउस ने नौनिहालों को सीख दी कि जीवन में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उससे सबक लेकर आगे…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। संजय सिंह हत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार को तिलैया थाना के सामने सड़क जाम किया गया. मृतक संजय सिंह के परिजन और मुहल्ले के लोग सड़क जाम में शामिल थे, जो लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ज्ञात हो कि तिलैया थाना अंतर्गत विगत 15 दिसंबर की रात्रि में गांधी स्कूल रोड स्थित मास्टर मोहल्ला में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति संजय सिंह (पिता गीता प्रसाद सिंह) की रिम्स, रांची में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी. घटना…

Read More

बलरामपुर, उज्जवल तिवारी। जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हिम्मत गहरवार का पूरा परिवार मिलकर बांस के सामान बनाकर बेचते हैं. रामानुजगंज के जामवंतपुर में सड़क किनारे बांस के सामान बनाकर बेचते हैं बांस शिल्प इनका पैतृक व्यवसाय है. वह तरह-तरह के उपयोगी सामान बनाकर बेचते हैं. बांस से बनाए सामान बेचकर ही अपना गुजर-बसर करते हैं इनकी जाति पीढ़ी-दर-पीढ़ी बांस के सामान बेचकर जीवन यापन कर रहे हैं. बांस के सामान बनाकर करते हैं गुजारा बांस से बनी वस्तुएं बेचकर जो आमदनी होती है उससे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बांस शिल्प छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार बिना चर्चा कराए अहम विधेयकों को पास करवा रही है। यह देश के लिए चिंता की बात है। कांग्रेस और आईएनडीआईए के घटक दल सरकार के इस रवैये का विरोध भी कर रहे हैं। खड़गे ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान कहा कि बिना चर्चा और बहस के अहम विधेयकों को मनमाने ढंग से पास कराने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है । संसद को सत्ता पक्ष के प्लेटफार्म के रूप में बदलने का षड्यंत्र चल रहा है। मौजूदा संसद सत्र में…

Read More

रायगढ़। जिंदल उद्योग के बाहर प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मियों के साथ मार पीट करने वाले जिंदल के चार सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में गुरुवार को जेल भेज दिया। मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे । अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिंदल के ठेका मजदूरों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा था ।तब सुरक्षा गार्डों ने ठेका मजदूर सदानंद चौहान के सिर में , दुर्गा चरण पटेल के पैर में…

Read More