- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
काठमांडू/अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मां सीता के मायके जनकपुरधाम से ‘भार’ भेजा जाएगा। मिथिला परंपरा के अनुसार इस ‘भार’ को जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर के नेतृत्व में समर्पित किया जाएगा। यह जानकारी जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ने दी। उन्होंने ‘भार’ का हिस्सा बनने के लिए जनकपुरधामवासियों का आह्वान किया है। इच्छुक लोग अपना ‘भार’ तीन जनवरी तक जानकी मंदिर में जमा करा सकते हैं। ‘भार’ के रूप में 51 प्रकार की मिठाइयां, दही, मखाना, वस्त्र, आभूषण, चांदी के बर्तन आदि सामग्री अयोध्या भेजी जाएगी। महंत राम…
अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (रविवार) गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वो अपने संसदीय क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वो विकास प्रोजेक्ट्स क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही कई प्रकल्पों का भूमि पूजन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के मेमनगर स्थित मेमनगर ग्राउंड में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवार के साथ स्नेहमिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः45 बजे अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर जिले के कलोल स्थित पानसर में तालाब का लोकार्पण करेंगे। यहां कुछ प्रकल्पों का भूमि पूजन भी करेंगे। अपराह्न तीन बजे गांधीनगर…
द्वारका। गुजरात में द्वारका के नागेश्वर रोड पर रूक्मिण मंदिर के समीप नंदगांव में आहीर समाज की महिलाओं ने रविवार सुबह आठ बजे अखिल भारतीय महारास संगठन के कार्यक्रम में रिकार्ड बनाया। 37 हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर आहीराणी महारास किया। देश-विदेश के हजारों लोग इस अनोखे कार्यक्रम के साक्षी बने। समाज की हजारों महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक पहनावा और नवलखी चुंदड़ी के साथ गले में सोने के गहने डालकर इस महारास कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस देखने अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दुबई के लोग पहुंचे। सुबह पांच बजे से लोगों का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व होता है। मैं क्रिसमस पर्व के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख,…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व के तैयारी कलेक्टर रिमिजियस एक्का और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तातापानी पहुंचकर मेला स्थल और मंदिर प्रांगण का जायजा लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को मेला स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्था करने के तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए. 14 जनवरी को होता है संक्रांति पर्व का आयोजन बलरामपुर जिले के गर्म जल स्त्रोत तातापानी में हर साल 14 जनवरी के मौके पर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन किया जाता है. यहां पड़ोसी राज्य झारखंड बिहार उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग तातापानी का…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है. इस दौरान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से धान बेचने के एवज में पैसे लिया जा रहा है. बलरामपुर जिले के बगरा धान खरीदी केन्द्र में किसान से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वसूली के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है. बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगरा धान खरीदी केन्द्र का वीडियो सामने आया है जिसमें धान खरीदी केन्द्र का कर्मचारी मुकेश गुप्ता किसानों से धान बेचने के एवज में रिश्वत ले रहा है. जिले के आला अधिकारी भले ही धान…
हजारीबाग, अमरनाथ पाठक। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में आयोजित दो दिवसीय नेशनल समारोह का समापन शनिवार को राष्ट्रगान के साथ हो गया। दो दिनों के मैराथन चिंतन और वक्तव्यों के मंथन से देश के कई विद्वतजनों ने निष्कर्ष निकाला कि भारतीय परंपरा के संवर्द्धन में उच्च शिक्षा संस्थानों की अहम भूमिका है। हाइयर एजुकेशन के पाठ्यक्रमों में नई विचारधाराएं और पौराणिक ज्ञान पद्धति की ओर लौटने पर शोध जरूरी है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विभावि के सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार और बॉटनी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. इनाम नबी सिद्दिकी ने कहा कि पाठ्यक्रमों में अतिप्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा…
गढ़वा। जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल डाला, जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। हाथियों ने चार ग्रामीणों के घरों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। तबाही मचाने के बाद हाथियों का झुंड जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीणों के अनुसार, 10 हाथियों का झुंड अहले सुबह तीन से चार बजे रंका थाना क्षेत्र के चुटिया चमरटोलिया गांव पहुंचा और ग्रामीणों के घरों पर…
मुंबई। मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल 20 जनवरी, 2024 से राज्य सरकार के विरोध में आमरण अनशन करेंगे। इस तरह की घोषणा खुद मनोज जारांगे पाटिल ने शनिवार को बीड़ जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए की है। मनोज जारांगे ने मुंबई आते समय मराठा समाज के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। मनोज जारांगे ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो आश्वासन दिया था, अब तक पूरा नहीं किया है। मराठा समाज के लोगों के साथ सरकार की ओर से लगातार अन्याय किया जा रहा है। मराठा समाज के बच्चों पर…
लोहरदगा। रांची विश्वविद्यालय कॉलेज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को बीएस कॉलेज लोहरदगा ने एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची को हरा कर चैंपियनशिप जीत ली। बीएस कॉलेज लोहरदगा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल हुआ, जिसमें बीएस कॉलेज लोहरदगा की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। एसएस मेमोरियल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। सुशांत सिंह ने 57 और प्रियान्शु ने 28 रनों का योगदान दिया। बीएस कॉलेज के गेंदबाज मयंक ने तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते…