- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को आज कृतज्ञ राष्ट्र ने नमन किया। उनकी 99वीं जयंती पर देश सुशासन दिवस मना रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भाजपा ने एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए लिखा है-‘भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और हमारे पथ प्रदर्शक पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें नमन करते…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के रामानुजगंज के न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को भव्य रूप से वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि डीएस मरावी, कमांडेन्ट 12वीं बटालियन एवं विशिष्ट अतिथि लोकेश्वर शांडिल्य डी.एस.पी. उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी गई जिसमें कि “बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर, महिलाओं पर हिंसा, मणीपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, गुरु और शिष्य पर बने थीम डांस की काफी सराहना हुई। स्कूली बच्चों के द्वारा 35 गानों पर प्रस्तुती दिया गया जो कि एक से बढ़कर एक था। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक…
अयोध्या। हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की, ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की।। प्रभु श्रीराम का गुणगान करने के साथ सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों ने भजनों के जरिए जादुई आवाज से श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम सत्संग भवन को भक्तिमय बना दिया। रूद्राक्षतम और शिव तांडव ने तांडव मचाया तो वहीं स्वर लहरियों की मधुरता ने लोगों को गुनगुनाने व झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था अयोध्या उत्सव का। वाराणसी के सरोद वादक पं. विकास महाराज व उनके पुत्रों ने शास्त्रीय संगीत से समां बांधा। पं. विकास महाराज ने काशी विश्वनाथ बाबा की डमरू की धुन को…
छतरपुर। बागेश्वर धाम के महंत और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जल्द सेहरा सजाऊंगा। हम हिंदू संस्कृति के सिपाही हैं। सनातन में माता-पिता और गुरु आज्ञा से सब कुछ होता है। हमारे माता-पिता जहां भी आज्ञा देंगे, वहां हम शादी करेंगे। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने रविवार को बागेश्वर धाम के दरबार हॉल में हुई पत्रकार वार्ता में अपनी शादी को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को लेकर कहा कि हम निश्चित जाएंगे, अगर निमंत्रण नहीं भी…
रांची। पद्म भूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाए लोगों को अनुसूचित जनजाति का सदस्य नहीं समझा जाय। वे जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में रविवार को आयोजित रांची के मोरहाबादी मैदान में उलगुलान आदिवासी डीलिस्टिंग महारैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जाग उठा है। धर्म परिवर्तित लोगों का डीलिस्टिंग तो होकर ही रहेगा। डीलिस्टिंग से पहले जिनको अपने मूल धर्म में घर वापसी करना है उनका स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मंत्री गणेशराम भगत ने कहा कि देश के 700 से अधिक जनजातियों के विकास एवं उन्नति के लिए संविधान…
रांची। भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह रविवार को रांची पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती संघ को सस्पेंड करने के मामले में पूछे गए सवाल पर कहा कि फिलहाल उन्हें पूरे मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया है कि सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि जब तक वह खेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र को विस्तार से नहीं पढ़ लेते तब तक वह पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दे सकते। संजय सिंह राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची…
धनबाद। जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग ऐना में प्रबंधन की ओर से रविवार को हैवी ब्लास्टिंग की गयी। ब्लास्टिंग के बाद पत्थर उड़कर पास की बस्ती टिकीयापाड़ा तक पहुंच गई। इसमें बस्ती के कई घरों को नुकसान पहुंचा और एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोग आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग स्थल पहुंच गए और वहां काम कर रहे कर्मियों और अधिकारियों पर टूट पड़े। लोगों का गुस्सा देख कर्मी और अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान तीन घंटे तक उत्पादन ठप रहा। हंगामे की सूचना पाकर…
रांची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड का भव्य महासम्मेलन समारोह रांची स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड रांची में 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया। इस समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से लगभग तीन सौ से अधिक मगबंधुगण शामिल हुए। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पंडित कमलेश पुण्यार्क जी ने समाज के उत्थान के लिए अपनी सामाजिक विरासत को बचाने की बात की। साथ ही परस्पर सामंजस्य स्थापित करने पर भी जोर दिया। संरक्षक पं. रामशंकर मिश्र ने महासम्मेलन को अभूतपूर्व बतलाते हुए आगत अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महासभा की…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के रामानुजगंज के पलटन घाट में आज रविवार को झारखंड के गढ़वा से पिकनिक मनाने आए एक युवक डूबने लगा जिसे दोस्तों की बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहरे पानी में चला गया. शनिवार को झारखंड के गढ़वा का रहने वाला 20 वर्षीय युवक उज्जवल यादव अपने छह अन्य दोस्तों के साथ रामानुजगंज के पलटन घाट में पिकनिक मनाने गया था दोस्तो के साथ नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. मौके पर गोताखोरों की टीम युवक के शव की तलाश करने में जुट गई है. ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/mahua-maji-sahitya-academy-will-soon-be-formed-in-jharkhand/
रांची। राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने कहा कि झारखंड में जल्द ही साहित्य अकादमी का गठन होगा। उन्होंने कहा कि वे भले राजनीति में आयी हैं लेकिन उनके अंदर का लेखक जिंदा है। साहित्य ने ही उन्हें राजनीति में संवेदनशीलता से काम करना सिखाया है। महुआ माजी रविवार को रांची में आयोजित किताब उत्सव के अन्तिम दिन पहला सत्र ‘साहित्य और राजनीति’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। विकास या विध्वंस के सवाल पर उन्होंने कहा कि जंगल लूटने के लिए केंद्र सरकार ने नया फॉरेस्ट बिल पास कराया है। साहित्य अकादमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि…