- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। जिले के लोहसिंघना थाना पुलिस ने बच्चा चोरी मामले का खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित ओकनी साई मंदिर के पास से बच्चा चोरी कर कोडरमा में एक दंपती को 2.95 लाख में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपित दंपती को राजधानी रांची स्टेशन के पास स्थित होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस बच्चा चोरी की घटना में संलिप्त 6 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित रामनगर रोड निवासी करीना देवी, नूतन देवी, रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के…
रांची। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्रभक्त विराट व्यक्तित्व का नाम है अटल बिहारी वाजपेयी। ऐसा व्यक्तित्व जो कुशल संगठक हो, दूर दृष्टा राजनेता हो, अजात शत्रु हो, कवि, लेखक हो, ओजस्वी वक्ता हो विरले ही जन्म लेते हैं। कर्मवीर सिंह ने कहा कि युगों-युगों तक झारखंड निर्माता अटल जी याद किए जाएंगे। अटल जी ने जो कहा वह किया। झारखंड की जनता उन्हें कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही…
रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट ने धनबाद जेल का प्रभार लेने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बेसरा निशांत रॉबर्ट को धनबाद मंडल कारा का अधीक्षक बनाये जाने की अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन उन्होंने धनबाद जेल का प्रभार लेने में असमर्थता जतायी है। उन्होंने कहा है कि धनबाद जेल काफी संवेदनशील है। उन्हें विभागीय कार्यों के केस के सिलसिले में कई बार हाई कोर्ट का रुख भी करना पड़ता है। रांची से धनबाद की दूरी ज्यादा होने के कारण उन्हें परेशानी होगी। बाबूलाल मरांडी ने की थी होटवार जेल के अधीक्षक की…
नई दिल्ली। सीमावर्ती जिले पुंछ के सूरनकोट इलाके में डेरा की गली और बुफलियाज़ में गुरुवार को सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमले के बाद सैन्य हिरासत में तीन नागरिकों की मौत के मामले की जांच सेना ने शुरू कर दी है। भारतीय सेना ने 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के एक ब्रिगेड कमांडर को इस मामले की जांच होने तक हटा दिया है और ब्रिगेड की कमान दूसरे अधिकारी को सौंपी गई है। सीमावर्ती जिले पुंछ के सूरनकोट इलाके में डेरा की गली और बुफलियाज़ के बीच एक तीखे मोड़ पर आतंकी हमले में चार जवान बलिदान हो गए…
शिमला। क्रिसम व न्यू ईयर का जश्न मनाने शिमला आए सैलानी यहां के ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड पर तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल शिमला में पर्यटकों को लुभाने के लिए पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन हो रहा है। विंटर कार्निवाल के जरिए सैलानी हिमाचल की लोक संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। पांच जनवरी तक चलने वाले शिमला विंटर कार्निवल में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के प्रदर्शन के साथ-साथ देसी पकवानों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को रिज मैदान पर शिमला विंटर कार्निवल का…
नई दिल्ली। कोरोना के नये वेरिएंट जेएन.1 के मामलों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को देश भर में कोरोना के इस नये वेरिएंट से 63 लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमण के सबसे अधिक मामले गोवा से आए हैं। मंत्रालय के अनुसार रविवार को गोवा में नये वैरिएंट से 34 लोग संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र से 09, कर्नाटक में 08, केरल से 06, तमिलनाडु से 04 और तेलंगाना से 02 लोग कोरोना के इस नये वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर…
ऋषिकेश। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान तीर्थ नगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर आयोजित अक्षत कलश पूजन के उपरांत पूरे जिले के राम भक्त टोली प्रमुखों को सौंपे गए, जो तमाम गांव मोहल्लों कॉलोनियों में स्थित मंदिरों में राम भक्त एकत्रित होकर हनुमान चालीसा व भजन व शंख ध्वनि घंटे घड़ियाल बजाने के साथ भगवान की आरती करेंगे। सायंकाल में श्रीराम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप कर अपने घरों को लड़ियों से सजाते हुए पांच दीपक जलाएंगे। सोमवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर…
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी हैं- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है। प्रयास है कि देश का श्रमिक सशक्त बने और समृद्ध भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लगभग 224 करोड़ रुपये के चेक आधिकारिक परिसमापक और हुकुमचंद…
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज (सोमवार) होने जा रहा है। मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह करीब सवा 9 बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को उन विधायकों के नाम सौंपे, जो मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। हालांकि, उन्होंने…
दुमका। नए वर्ष को लेकर दुमका जिला का पर्यटक स्थल गुलजार होने लगा है। पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। मसानजोर डैम दुमका से करीब 42 किमी दूर में है। दुमका जिला के अलावा पश्चिम बंगाल के काफी अधिक संख्या में पर्यटक मसानजोर डैम पहुंचने लगे हैं। सिर्फ कुछ दिनों में नए साल का आगमन होने वाला। इससे लेकर लोग दिसम्बर माह से लेकर नए साल के जनवरी माह तक घूमना पसंद करते हैं। इस दौरान सारे पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। लेकिन दुमका का मसानजोर डैम पर्यटकों के लिए पंसदीदा स्थलों में…