Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बांदा। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति घर-घर में पूजित अक्षत,पत्रक व भगवान का चित्र पहुंचाने में जुटी हुई है। पिछले तीन दिनों में 10 हजार राम भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले के लगभग एक लाख घरों में अयोध्या धाम का निमंत्रण पहुंचाया है। जिला संयोजक प्रभाकर सिंह चंदेल ने बताया कि जनपद मे 8 ब्लॉक, 3 नगर 71 न्याय पंचायतों सहित ग्रामों, मजरों सहित 700 समितियां गठित की गयी, जिसमें लगभग 10 हजार रामभक्तों को सक्रिय भूमिका में लगाया गया है। संघ परिवार व अन्य हिन्दू परिवारों को कार्य की पूर्णता को संकल्पित किया गया है।…

Read More

रायपुर। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश हित में कई बड़े निर्णय लिए। इन निर्णयों में राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है। भाजपा फर्जी मुकदमों के जरिये मेरी इस ईमानदारी पर चोट करना चाहती है। वह मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। केजरीवाल ने इस आशय का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए कहा कि मैं भाजपा की इस गुंडागर्दी और तानाशाही के सामने नहीं झुकूंगा। मेरा एक-एक कतरा देश को समर्पित है। हम ईमानदार हैं और जी-जान लगाकर भाजपा के इस अन्याय से लड़ते रहेंगे। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से तीसरी बार समन जारी करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

Read More

रांची। राज्य सरकार पर संकट मंडरा रहा है। राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के समन के बहाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक बार फिर निशाना साधा है। रांची में एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने कहा कि ईडी के सातवें समन के बाद भी मुख्यमंत्री ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश नहीं हो रहे हैं। इधर-उधर भागे फिर रहे हैं। हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी का भय सता रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 7वीं बार समन भेजा…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड पर 80 के दशक में राज करने वाली एक्ट्रेस श्री देवी ने कर्मा, मकसद, जॉनी, तोहफा, लाडला, मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीता। साल 2018 में श्रीदेवी ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत से हर कोई सदमे में था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके परिवारों के लिए इससे उबरना मुश्किल था। हाल ही में जान्हवी और ख़ुशी कपूर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण-8’ में नजर आईं, जिसमें जान्हवी ने अपनी निजी जिंदगी के…

Read More

रांची। रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली में अपराधियों ने एक कोयला व्यवसायी को गुरुवार को गोली मार दी। गोली लगने से व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में मेडिका अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक श्रीवास्तव रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम का रहने वाला है। अभिषेक घर से फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर पिपरवार कोयला साइडिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो में आए पांच अपराधियों ने उसे 11 गोली मारी। बताया गया है कि अभिषेक को बीते दिनों…

Read More

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में गुरुवार सुबह नाव हादसा होते-होते बचा। घटना गंगा नदी के कष्टहरणी घाट में हुई। हादसे में 7-8 लोग बाल-बाल बच गए हैं। दरअसल, सीताचार दियारा से सब्जी लाद कर मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर एक नाव आ रही थी। इस नाव पर बच्चे सहित सात-आठ लोग सवार थे। अचानक घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से नाव टकरा गयी और नाव डूबने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। नाव में सवार लोगों की चीख-पुकार सुन कर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोर सुप्रशांत और सौरभ ने गंगा में मछली मार रहे नाविकों की…

Read More

कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाके के ग्राम कुदुर स्थित सीएएफ कैम्प में गुरुवार सुबह एक जवान ने अज्ञात कारणों के चलते स्वयं के सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदुर कैम्प में पदस्थ सीएएफ पांचवी वाहिनी ‘एफ’ कंपनी के जवान वीरेंद्र चित्ता ने गुरुवार की सुबह अपनी ही सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही कैम्प में मौजूद अन्य जवानों ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती करवाया, जहां जवान का इलाज…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार की देर रात बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई है। जारी आदेश में प्रदेश के कई विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव समेत कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला हुआ है। साथ ही नगरीय निकाय के अफसरों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। रायपुर के कलेक्टर्स सर्वेश्वर भूरे को छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया है, वहीं 2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गए हैं। कल यानी बुधवार की देर शाम को कैबिनेट की बैठक संपन्न होने के बाद देर रात जीएडी ने यह…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अवैध खनन मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सहित अन्य के कई ठिकाने पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आर्किटेक्ट विनोद सिंह के रातू रोड स्थित घर से करीब 25 लाख रुपये नकद और निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर ईडी को साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कन्हैया खुडानिया के ठिकाने से 30 बेनामी बैंक अकाउंट मिले हैं। सभी अकाउंट्स के नंबर सीरीज में हैं। सभी अकाउंट से जुड़े चेकबुक जब्त किये गये हैं। ईडी ने केनरा…

Read More