- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। तालाब से शव मिलने की सूचना पर तालाब के आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया । पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करायी लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़िए…………. https://offbeatnews.in/initial-publication-of-voter-list-today-in-all-polling-stations-of-chhattisgarh/
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली से प्राप्त कार्यक्रम के निर्देशानुसार आज शनिवार से प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसी के साथ दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। सभी नागरिक 22 जनवरी 2024 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी(शनिवार) एवं 14 जनवरी (रविवार) को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण पूर्ण कर 08 फरवरी (गुरुवार) को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार प्रारंभिक…
रांची। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 15 करोड़ रुपये के नुकसान मामले में अपने दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसे लेकर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं। वह उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। बताया गया है कि मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए…
रांची। राज्य के प्रमुख अखबार के संपादक को रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से धमकी दिए जाने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। इसमें जेलर प्रमोद कुमार के साथ अन्य दो लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जाता है कि प्रधान संपादक और वरीय स्थानीय संपादक का फोन नंबर फीड करने में इन दोनों की भूमिका थी। जेलर प्रमोद कुमार के अलावा कम्प्यूटर ऑपरेटर और सीनियर वार्डन (उच्च कक्षपाल) अवधेश कुमार सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया। 29 दिसंबर को प्रधान संपादक और वरीय स्थानीय संपादक को होटवार स्थित बिरसा मुंडा…
रांची। कांके डैम के छठ घाट पर शुक्रवार को गंगा आरती का आयोजन किया गया। मौके पर पीयूष पाठक ने बताया कि जल स्रोतों के स्वच्छता एवं निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के लिए गंगा की दिव्य आरती का आयोजन किया गया था। इसमें बनारस से पांच आरती वादक और दो डमरु वादक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे। ये भी पढ़िए…………. https://offbeatnews.in/dc-megha-bhardwaj-became-aware-of-the-problems-of-the-common-people-and-gave-instructions-to-the-officials-to-find-solutions/
कोडरमा, अरुण सूद। डीसी मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। मेघा ने सभी लोगों से एक-एक कर समस्याएँ सुनी और एवं सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने के लिए आश्वासन दिये। जनता दरबार में अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, जमीन का जबरन समतलीकरण करने, बिजली बिल माफ करने, सार्वजनिक तालाब को भरवाने से रोकने समेत कई मामलों में आवेदन दिया। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को…
लातेहार/चतरा। लातेहार और चतरा जिले के बॉर्डर पर नक्सलियों ने शुक्रवार की शाम जमकर उत्पात मचाया। लातेहार के बरियातू और चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित कुरुमदारी गांव के मानक नदी पर हो रहे पुल निर्माण कार्य पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने धावा बोलकर तीन वाहन में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग और सिमरिया थाना क्षेत्र के कुरुमदारी गांव के बीच में स्थित नदी में पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार की शाम लगभग 8 की संख्या में हथियारबंद नक्सली निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां काम…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों किसान विरोधी है। इसी वजह से अभी तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गन्ना का लाभकारी मूल्य किसानों को मिलना चाहिए। भाजपा सरकार गन्ना का लाभकारी मूल्य क्यों नहीं घोषित कर रही है? दो साल हो गए गन्ने की कीमत नहीं बढ़ी। इस वर्ष सरकार ने गन्ने का दाम अभी तक घोषित नहीं किया है। किसान को अपनी फसल पिछली कीमत पर ही चीनी मिलों को देनी पड़ रही है। बहुत से…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) की खनन परियोजना पकरी बरवाडीह से प्रभावित लोगों के चहुमुखी विकास के लिए अग्रसर हैं। इसी के तहत एनटीपीसी की एमडीओ त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए समय समय पर उनके कौशल विकास के लिए अलग अलग क्षेत्रों और विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं, जिससे कि परियोजना से प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ा जा सके ताकि भविष्य में यहां के युवक एक बेहतर नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान दें। इसी के तहत त्रिवेणी सैनिक माइनिंग…
खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा करमू टोली गांव के खलिहान में रखे पुआल के ढेर में शुक्रवार को आग लग गई। इससे हजारों रुपये के पुआल जलकर राख हो गये। अगलगी में घुरी तांती, फागू तांती और ब्रजमोहन कर के खलिहान में रखा पुआल पूरी तरह जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख संतोष कर करमू टोली पहुंचे और अग्निशमन को इसकी सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। इस संबंध में पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता…