Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला आदित्य-एल1 को पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर अपनी अंतिम गंतव्य कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। शनिवार को लगभग 4 बजे अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल 1) में स्थापित कर दिया गया। एल1 बिंदु पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इसरो के पहले सूर्य मिशन (आदित्य एल1) के सफलतापूर्वक अंतिम कक्षा में पहुंचने पर बधाई…

Read More

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पश्चिमोत्तर भारत में बहुत ठंड रहने का अनुमान जताया है । सुबह घना कोहरा रहने की संभावना के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। शनिवार को राजस्थान के सीकर में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 6-7 जनवरी को दिन में अत्यधिक ठंड रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 6 जनवरी को दिन में अधिकतम ठंड…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पूर्वांचल के बलिया के दौरे पर हैं। वहां पर सपा अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाकर जीत का मंत्र देंगे। अखिलेश यादव सुबह राजधानी से सड़क मार्ग से रवाना हुए। उनका काफिला गाज़ीपुर होते हुए बलिया पहुंचा। इस दौरान रास्ते में उनका कई जगहों पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बलिया जनपद के दौरे पर गए हैं। इस दौरान वे पार्टी के कई…

Read More

रांची। साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार जांच कर रही है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार जांच के क्रम में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सहित तीन लोगों को समन किया है। इनमें 16 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को पूछताछ के लिए ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है जबकि 11 जनवरी को साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और 15 जनवरी को विनोद सिंह को पूछताछ के लिए समन किया गया है। इससे पूर्व ईडी की टीम ने तीन जनवरी…

Read More

रांची। गढ़वा जेल के जेलर अंजय श्रीवास्तव को होटवार जेल का नया जेलर बनाया गया है।जेल से धमकी देने के मामले में होटवार जेल के वर्तमान जेलर प्रमोद कुमार समेत तीन लोगों को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था। इस संबंध में कारा निरीक्षणालय ने आदेश जारी किया है। अंजय श्रीवास्तव को गढ़वा जेल से शनिवार को विरमित कर दिया गया है। इसके पहले अंजय श्रीवास्तव जमशेदपुर के साकची जेल के बड़ा बाबू थे तो उसके बाद घाघडीह जेल के असिस्टेंट जेलर और जेलर भी रहे। इसके अलावा वह गिरिडीह और खूंटी जेल के भी जेलर रहे हैं। उल्लेखनीय…

Read More

रांची। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तीन साल से अधिक समय से जमे पदाधिकारी और कर्मियों को चुनाव आयोग ने दूसरे जगह पदस्थापित करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत 30 जनवरी तक ऐसे सभी सरकारी सेवकों को हटाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग द्वारा दिए गए निर्देश की जानकारी राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के इस निर्देश के बाद राज्य सरकार के द्वारा सभी विभागों में तीन वर्षों से अधिक…

Read More

खूंटी। झारखंड प्रदेश भारतवर्ष की हृदय स्थली है। पहाडों और घने जंगलों से आच्छादित यह प्रदेश अपने गर्भ में अपार भू सम्पदा को संजोये हुए हैं। यह प्रदेश आर्या-अनार्य संस्कृति का संगम स्थल है। यहां का लोकजीवन शुरू से ही संगीतमय रहा है। इसी प्रकार पर्व-त्योहार के संबंध में भी एक उक्ति प्रचलित है -बारह मासे 24 परब। नृत्य और गीत यहां के लोगों की सांस्कृतिक धरोहर है। कोई ऐसा महीना नहीं, जिसमें कोई न कोई पूजा, अनुष्ठान एवं त्योहार या मेला न लगता हो। जिस प्रकार सम्पूर्ण झारखंड में करमा और सरहुल बड़े उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित की गयी हैं। इस संबंध में रांची रेल मंडल की ओर से सूचना जारी की गयी है। इसमें ट्रेन संख्या 18035 और 18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा दस जनवरी को आद्रा-हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 8, 10, 12 और 13 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मूरी होकर चलेगी। ये भी पढ़िए………..…

Read More

नई दिल्ली। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और कीर्तिमान रचने के बेहद करीब है। शनिवार शाम 4 बजे भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल वन अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। आदित्य को पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर एल वन (लैंग्रेज प्वाइंट) प्वाइंट के पास की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अपने इस महत्वाकांक्षी मिशन के आखिरी चरण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से इसरो के इतिहास रचने का सिलसिला जारी है। नये साल की शुरुआत ब्लैक हॉल के अध्ययन के लिए सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने दुनिया में…

Read More

जयपुर। राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में तीन दिन तक बारिश-ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सात जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने से कोहरे से राहत मिलेगी और बर्फीली हवा भी कम हो जाएगी। राज्य के उत्तरी-पूर्वी जिलों में शनिवार को भी घना कोहरा रहा। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, सीकर, टोंक, अजमेर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, करौली, कोटा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी और झालावाड़ में कोहरे का असर रहा। राजधानी जयपुर में सुबह सूरज चढ़ने के साथ ही कोहरा कम हो गया। आज सबसे…

Read More