- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 812वें उर्स में पाकिस्तानी जायरीन का जत्था आएगा। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों और अंतर्धार्मिक सद्भाव मंत्रालय में करीब पांच सौ जायरीन ने वीजा के लिए आवेदन किया है। इनमें से करीब साढे चार सौ को अनुमति दी गई है। उधर रेलवे स्पेशल ट्रेन और प्रशासन जायरीन के ठहराव और सुरक्षा इंतजाम को लेकर अलर्ट हो गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 1974 में भारत और पाकिस्तान द्वारा हस्ताक्षरित धार्मिक स्थलों की यात्राओं के प्रोटोकॉल के तहत दोनों देश तीर्थयात्रियों को यात्रा करने की अनुमति देते हैं। इसके तहत पाकिस्तान जायरीन का जत्था ख्वाजा…
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सह समाजसेवी फलक नाज के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस नेत्री फलक नाज कांग्रेस के हितैषी प्रखर समामाजसेवी, मृदुभाषी और मिलनसार महिला थीं। उनके निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। शोक सभा के अंत मे कांग्रेसियो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति व इस संकट घड़ी में इनके परिजनों को धैर्य तथा सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा…
धनबाद। करीब सात वर्ष बाद बुधवार से धनबाद चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। 15 जून 2017 को आग का खतरा बताकर इसका परिचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। चंद्रपुरा स्टेशन से चलकर डीसी पैसेंजर ट्रेन जैसे ही कतरास गढ़ रेल स्टेशन पहुंची स्थानीय लोग खुशी से झूम उठे। वहीं मौके पर मौजूद सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने ट्रेन के चालक और गार्ड का स्वागत किया। इसके बाद विधायक ढुल्लू महतो और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश…
लखनऊ। रामनगरी की अयोध्या में श्रद्धालुओं के बढ़ते आवागमन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी के विजन के अनुसार 800 सफाई मित्रों की तैनाती की जाएगी। मकर संक्रांति पर सरयू के पवित्र घाटों पर डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तथा 22 जनवरी को रामजन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लगने वाले लाखों श्रद्धालुओं के जमावड़े को देखते हुए अयोध्या नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में अयोध्या नगर निगम द्वारा टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया…
अमरनाथ पाठक, सीनियर एडिटर, हजारीबाग। आदित्य एल-1 को कक्षा में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले पीयूष कुमार गौरव का हजारीबाग से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने चंद्रयान-3 में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पीयूष के काफी कम उम्र में ऐसी अभूतपूर्व कामयाबी पर आज पूरा बिहार -झारखंड गौरवान्वित है। पीयूष का कहना है कि फ्लाइट में एक एटीट्यूड इंजीनियर के रूप में वर्ष की शुरुआत करने के लिए वह उत्साहित हैं। भारतीय विज्ञान की डायनामिक्स टीम के साथ आदित्य एल-1 के सटीक हेलो कक्षा सम्मिलन में योगदान दे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला अग्रणी अंतरिक्ष यान और…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अस्पताल में खनिज न्यास के मद का दुरूपयोग करने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति किया गया है। जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पदस्थ डॉ कृष्णा चैतन्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पदस्थापना के बाद एनएचएम से सैलरी मिल रही है साथ ही खनिज न्यास मद से भी अलग से सैलरी का भुगतान किया जा रहा है। जिला अस्पताल में खनिज न्यास मद से नियुक्त किए गए पैथोलॉजिस्ट डॉ सौरभ गोयल कभी जिला अस्पताल नहीं आते और अंबिकापुर में…
रायबरेली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उल्लास और उमंग है। इस दिन को दीपोत्सव की तरह मनाने की भी तैयारी है। जिसका असर बाज़ारों में भी देखने को मिल रहा है। दीपोत्सव के लिए मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। इसे तैयार करने के लिए बड़े पैमाने पर कुम्हार रात-दिन काम में जुटे हुए हैं। रायबरेली में शहर के अलावा गावों में इस काम में जुटे कुम्हारों के पास बड़ी संख्या में दीयों की मांग आ रही है, जिसकी पूर्ति के लिए तेज़ी से काम किया जा…
हजारीबाग। गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वें प्रकाश परब (गुरुपरब) को समर्पित मंगलवार की सुबह दूसरी प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए और गुरुवाणी का जाप करते हुए भजन-कीर्तन मे लीन हुए। प्रभात फेरी प्रातः 5:30 बजे गुरुद्वारा साहेब से पैगोडा चौक, यूनाइटेड बैंक गली, ओकनी , पगमिल रोड, इंद्रपुरी चौक, नवाबगंज रोड, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, पीटीसी चौक होते हुए मटवारी गांधी मैदान के समीप गुरनानी अपार्टमेंट पहुंची। वहां सरदार खजान सिंह परमजीत सिंह बग्गा परिवार की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। कुल पांच प्रभात फेरियों में यह दूसरी…
रांची। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग ने 20 वर्षीय युवक की बुलेट इंजरी का सफल ऑपरेशन कर उसे जीवनदान दिया है। रिम्स से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार मरीज को एमजीएम जमशेदपुर से रिम्स रेफर किया गया था। पांच जनवरी को रात 10:00 बजे जमशेदपुर निवासी अमरजीत कुमार सिंह के सिर में बुलेट लगी थी। इस घटना के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहां की टीम ने इमरजेंसी सर्जरी की और उन्हें रिम्स रेफर कर दिया, उसे न्यूरोसर्जरी विभाग में डॉ सीबी सहाय के यूनिट में भर्ती किया गया। बुलेट सिर की हड्डी को डैमेज…
रांची। झारखंड शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित जेल में बंद शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को संपादक (पत्रकार) को धमकी दिए जाने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी सोनाली सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। योगेन्द्र तिवारी को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान योगेंद्र तिवारी ने जमानत याचिका दाखिल की। कोर्ट ने उसे जमानत प्रदान की। हालांकि, बेल बांड नहीं भरने की वजह से योगेंद्र तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। योगेंद्र के खिलाफ अभी मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला लंबित है। सीआईडी ने खेलगांव थाना में दर्ज…